S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल: पूर्व की तरह सतर्कता बरतें , कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी के चलते कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

0 251

 

शहडोल (संजय गर्ग) 23 दिसम्‍बर को कोरोना महामारी संक्रमण के मद्देनजर पूर्ण सतर्कता एवं एहतियात बरतें ।आम जनमानस से अपील करते हुए कलेक्‍टर वंदना वैद्य ने कहा है कि पूर्व की भॉति सतर्कता बरतने की आवश्‍यकता है जिससे कोरोना महामारी संक्रमण से लोग सुरक्षित हो सकें। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को ध्यान में रखकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले वासियों के लिये एडवायजरी भी जारी की है। 

 आवश्यकता पड़ने पर धारा 144 के गाइडलाइन भी होगी जारी

कलेक्टर वंदना वैद्य ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 

 आवश्‍यकता पड़ी तो सीआरपीसी की धारा-144 के तहत गाइडलाइन भी जारी की जायेगी। इसके साथ ही जिलेवासी भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने तथा मास्क का उपयोग करेंने और सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का पालन करने की अपील की । भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का अवश्य उपयोग करें, सेनेटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ साफ करें। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम जाँच केन्द्र पर जाकर कोरोना की जाँच कराएँ। पॉजिटिव पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आईसोलेशन अथवा अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज कराएँ।

 *ऑक्सीजन प्लांट हालत में रहे चालू* 

       कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ0 आर एस पाण्‍डेय एवं जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पूर्व की भॉति कोरोना महामारी से बचाव के लिये आवश्‍यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी ऑक्‍सीजन प्‍लांट चालू हालत में रहे इसका विधिवत निरीक्षण किया जाए। स्‍वास्‍थ्य संस्‍थाओं में दवाईयां, बेड, ऑक्‍सीमीटर, ऑक्‍सीजन सिलेण्‍डर, एम्‍बुलेंस, सेनेटाइजर, कोरोना टेस्टिग के लिये आवश्‍यक उपकरण एवं थर्मल स्‍क्रीनिंग तापमापी, वेंटिलेटर, पृथक वार्ड व अन्‍य आवश्‍यक तैयारियां कर लें जिससे आवश्‍यकता पड़ने पर कोरोना महामारी से निपटने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्‍टर ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि पूर्व सतर्कता एवं सावधानी ही कोरोना महामारी से बचने का सर्वोत्‍तम उपाय है सभी जन प्रतिनिधि, जनमानस, इलेक्‍ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया, समाजसेवी, स्‍वय सेवी संस्‍था मिलकर अपनी सहभागिता निभाए जिससे जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण न हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.