S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

जयसिंहनगर : शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 22 अगस्त को होगा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

0 261

शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 22 अगस्त को होगा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता) ।  महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन पर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 22 अगस्त को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन होने जा रहा है।

उक्त वेबीनार का विषय जैवविविधता एवम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन रहेगा ।

साथी इस एक दिवसीय वेबीनार में विसिष्ट अतिथि के रूप में रुद्र प्रताप सिंह चौहान ( कुलपति एसआरके यूनिवर्सिटी भोपाल , जेपी पांडे ( अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग रीवा ) , प्रयागराज से संदीप मल्होत्रा ( प्रोफेसर जीव विज्ञान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी) , पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना से डॉ अरविंद कुमार नाग( रसायन शास्त्र) , डॉ आशीष शर्मा (प्रधानाध्यापक) राजस्थान , समस्त प्रबुद्ध जन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कॉलेज एवं प्रदेश के शिक्षाविद् एवं छात्र छात्राएं इस वेबीनार में ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के उत्तम सिंह सहायक (प्रधानाध्यापक प्राणी शास्त्र) एवं प्रोफेसर गजेंद्र परते (सहायक प्रधानाध्यापक अर्थशास्त्र) महाविद्यालय के डॉ मुनावर अली (विभाग प्रमुख रसायन शास्त्र) सभी कार्यक्रम का संचालन करने में सहयोग प्रदान करेंगे।

साथी महाविद्यालय का समस्त स्टाफ का सहयोग मिलेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी ने समस्त विद्यार्थियों को इस वेबीनार से ऑनलाइन जुड़ने हेतु प्रेरित किया है।

उनका मानना है कि इस वेबीनार के माध्यम से सभी विद्यार्थिय लाभान्वित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.