ब्रेकिंग न्यूज़
ब्यौहारी/ शहडोल: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर , आदेश के छह माह बाद भी अब तक नौढिया उप स्वास्थ्... शहडोल / जयसिंहनगर : बिन खाए रहा न जाए रिश्वत की बीमारी बाबू की  गिरफ्तारी ,रकवा में पेड़ पौधे चढ़ाने... शहडोल : कायस्थ महासभा के प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री के पद पर इनकी हुई नियुक्ति शहडोल / जयसिंहनगर : गली - गली में शोर जंगल में मिले 3 करोड़ के गांजे का कौन है मोर , पुलिस और नेता क... शहडोल/ब्यौहारी: मामला हिरवार में हुए सौर ऊर्जा घोटाले का , लाल साहब के लाल , के खाते में है भ्रष्टाच... जयसिंहनगर/अमझोर: घर में बने सार में घुसा जंगली भालू , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग सूझबूझ... जयसिंहनगर: ई केवाईसी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद , थाने में दर्ज हुई शिकायत शहडोल : लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून ,बालाघाट से पत्रकारों के हित में प्रारंभ हुई पत्रकार न्याय यात... जयसिंहनगर: परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी ..... मोनिका ,कक्षा दसवीं में अर्जित किया 86% अंक , माता-प... जयसिंहनगर : कौन है अजय जिसके नाम पर पंचायत में लग रहे बिल भ्रष्टाचार का मदमस्त हाथी जिसके हैं कई साथ...

शहडोल : गाइडलाइन देखते रहिएगा कलेक्टर साहब …..…..?? , दंत चिकित्सक परिहार की विवादास्पद कार्य प्रणाली व महिला डॉक्टर के द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों का आज मुख्यमंत्री के समक्क्ष खुलेगा कच्चा चिट्ठा

0 653

गाइडलाइन देखते रहिएगा कलेक्टर साहब …..…..??,

दंत चिकित्सक परिहार की विवादास्पद कार्य प्रणाली व महिला डॉक्टर के द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों का आज मुख्यमंत्री के समक्क्ष खुलेगा कच्चा चिट्ठा
शहडोल (संजय गर्ग)। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार भ्रष्टाचार व महिला अपराधों को लेकर जहां जीरो टॉलरेंस की नीति चलती है वह खुद की पीठ थपथपाती है।
वहीं दूसरी और प्रदेश में हालात से बिल्कुल अलग है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में जो स्थितियां निर्मित है उससे लगभग सभी वाकिफ है।
एक दंत चिकित्सक पिछले दरवाजे से जिस प्रकार जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन की कुर्सी पर बैठकर अपने तानाशाही रवैया का सबूत दे रहा है जिसे सक्क्षम अधिकारी देखकर भी अंजान बन रहे हैं।
जिसको लेकर कल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों से साझा करने हेतु कलेक्टर द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सर्जन जीएस परिहार के ऊपर महिला डॉक्टर के द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों समेत जिला चिकित्सालय में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के पोस्टर्स का मुद्दा भी उठाया गया। जिस पर जिले के कलेक्टर केदार सिंह के द्वारा गाइडलाइन देखने की बात कही गई। सभी मुद्दों को लेकर आज 15 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के समक्ष सभी पत्रकार एक जुट होकर ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.