S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल: जीएस परिहार का हुआ तबादला , अब सीएमएचओ के पास होगा सीएस का प्रभार

0 1,367

जीएस परिहार का हुआ तबादला ,

अब सीएमएचओ के पास होगा सीएस का प्रभार 

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला चिकित्सालय में पिछले दरवाजे से एंट्री लेने वाले दंत चिकित्सक ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पर कार्यवाही हुई । जिसमें आज दिनांक 19 नवंबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त संचालक संचनालय स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर राजू निदारिया के द्वारा जीएस परिहार को शहडोल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन पद से हटाते हुए वरिष्ठ संयुक्त संचालक क्षेत्रीय संचालक रीवा संभाग में संलग्न कर दिया गया है। कलेक्टर जिला शहडोल के पत्र क्रमांक/ कले/स्टोनों/2024/256/ शहडोल द्वारा दिनांक 18 नवम्बर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को डॉ. जी.एस. परिहार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय शहडोल के विरूद्ध प्रस्ताव प्रेषित किया गया, जिसका संचालनालय स्तर पर सूक्ष्म परीक्षण किया गया, प्रतिवेदन के आधार पर स्पष्ट है कि डॉ. जी.एस. परिहार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला शहडोल अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में असफल रहे, परीक्षणोंपरांत डॉ. जी.एस. परिहार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक, जिला शहडोल को अन्य आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से वरिष्ठ संयुक्त संचालक क्षेत्रीय संचालक रीवा संभाग रीवा में संलग्न किया जाता है, साथ ही सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय शहडोल का प्रभार अन्य आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शहडोल को सौंपा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.