S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: सामाजिक सरोकार से ऊपर उठकर सहकार ने किया कार्य, मानवता और इंसानियत की मिसाल बनी रेत ठेका कंपनी

0 235

सामाजिक सरोकारों से ऊपर उठकर सहकार ने किया कार्य,

मानवता और इंसानियत की मिसाल बनी रेत ठेका कंपनी

शहडोल (निशांत गर्ग)। सहकार ग्लोबल यह नाम इस वक्त समस्त संभाग ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है। इसलिए क्योंकि सहकार ग्लोबल कंपनी सिर्फ सोने की सुनहरी रेत के लिए ही चर्चा में नहीं है बल्कि अपने सामाजिक सरोकार व मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण होने के कारण इस कंपनी का कद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में सहकार ग्लोबल कंपनी टोल बैरियल का काम करती है। सामाजिक उत्थान में जहां कंपनी आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों की बुरे वक्त में उनके साथ देने में भी कंपनी पीछे नहीं है रही है।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज देखने को मिला है जहां कंपनी के महाप्रबंधक उत्तम शर्मा के निर्देशन में सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार निलेश द्विवेदी जो कि विगत एक वर्षों से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे जिनके जाने के बाद उनके पीछे उनका भरा पूरा परिवार निराशा के घोर अंधकार में डूब चुका था।
जब इस बात का पता सहकार ग्लोबल कंपनी लिमिटेड के स्थानीय प्रबंधक चेतन चतुर्वेदी व जनरल मैनेजर विपुल दुबे को पता चली तो वह तुरंत ही स्वर्गीय निलेश द्विवेदी के आवास पर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वर्गीय निलेश द्विवेदी के बच्चों का भविष्य आर्थिक तंगी के कारण गर्त में नहीं जाएगा जब तक कंपनी यहां पर रहेगी यह वादा कंपनी के द्वारा दिवंगत पत्रकार के परिजनों से किया गया साथ ही मासिक आर्थिक सहायता भी कंपनी द्वारा दी जाएगी। मुलाकात के दौरान कुछ आर्थिक सहयोग भी कंपनी द्वारा दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी गई है। निश्चय ही सरकार ग्लोबल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यह कार्य सराहनी है।
इस बात पर कोई संशय नहीं है
इंसानियत के नाते कंपनी ने यह जो कार्य किया है यह तारीफ के काबिल है। वरना स्वार्थ से भरी इस दुनिया में कौन किसके बारे में सोचता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.