जयसिंहनगर/अमझोर: घर में बने सार में घुसा जंगली भालू , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग सूझबूझ से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
घर में बने सार में घुसा जंगली भालू , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग सूझबूझ से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जयसिंहनगर /अमझोर । उत्तर वनमण्डल शहडोल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अमझोर के गंधीया गांव से 18 मई कि सुबह सूचना प्राप्त हुई की, गांव के ही हरप्रसाद गुप्ता के घर से लगी सार में जंगली भालू आ गया है,
सूचना पाते ही मौके पर एसडीओ फॉरेस्ट सहित वन परिक्षेत्र अमझोर की टीम मौके पर पहुंची।
भूसा व कंडे के बीच फंसा था वन्यप्राणी
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की सुबह की बताई जा रही है। जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू की स्थित का जायजा लिया ।, उक्त वन्यप्राणी भूसा एवम कंडे के बीच फंस गया था, टीम ने सूझ बूझ से भालू को भूसे एवम कंडे के बीच से निकालते हुए घर से निकाल कर बस्ती से दूर जंगल की ओर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में कोई जनहानि नहीं हुई, एवम वन्यप्राणी भालू को ग्रामीण क्षेत्र से दूर भेजते हुए सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया। उक्त कार्यवाही वनमण्डल अधिकारी तरुणा वर्मा के कुशल नेतृत्व में पूर्ण की गई।
