S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

जयसिंहनगर : मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर अतिक्रमण का मामला ,स्कूल की जमीन पर तना विजय का अवैध मकान , राजस्व से आंख मिचौली या फिर बैठाया जुगाड़????

0 1,144

मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर अतिक्रमण का मामला ,स्कूल की जमीन पर तना विजय का अवैध मकान , राजस्व से आंख मिचौली या फिर बैठाया जुगाड़????

 जयसिंहनगर / शहडोल (संजय गर्ग)। शासकीय भूमियों पर बढ़ते अतिक्रमण के मामले आए दिन तो सुनाई देते हैं। हालांकि मध्य प्रदेश शासन के अधीन राजस्व विभागों की भूमि पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर जीवकोपार्जन करना कुछ हद तक ठीक भी लगता है। लेकिन इस अस्थाई व्यवस्था को जुगाड़ पद्धति से स्थाई में तब्दील कर अवैध निर्माण की गाथा इन दिनों जयसिंहनगर क्षेत्र के करकी ग्राम पंचायत में लिखी जा रही है। जहां विगत 4 वर्षों से मध्य प्रदेश शासन की 1539 / 1 / 1 जिसका रकवा नंबर 0.202 हेक्टर भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। जो कि कहीं ना कहीं जयसिंहनगर राजस्व के जिम्मेदारों के न सिर्फ कार्य प्रणाली पर अपितु उनकी ईमानदारी का बखान भी चीख- चीखकर कर रहा है। ????

कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत करकी में मध्य प्रदेश शासन के राजस्व की भूमि पर चल रहे हैं अवैध मकान निर्माण में जयसिंहनगर राजस्व के कनिष्ठ जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है तो वहीं वरिष्ठ अधिकारियों से आंख मिचौली का खेल भी प्रतीत होता दिखता है।

हालांकि विषय जांच का है इसके पश्चात दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा लेकिन फिलहाल बड़ा प्रश्न यह है कि लगभग विगत 4 वर्षों से मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर चल रहे इस अवैध अतिक्रमण का खेल राजस्व अधिकारियों की नजर पर है या फिर वह नजरअंदाज कर रहे हैं।?????? यह प्रश्न है ।

 अन्य विभागों को आवंटित भूमि फिर भी तना मकान 

दरअसल जयसिंहनगर विकासखंड के अंतर्गत करकी में शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के लिए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 1539/1/1 भूमि आवंटित हुई है। उक्त भूमि का क्षेत्रफल काफी बड़ा है जिसके लिए उसे चार भागों में बटा गया है। जिसमें आयुर्वेदिक औषधालय के लिए रकवा 12 हे0 जगह भूमि पर है और साथ ही ग्रामीण के हट बाजार के लिए रकवा 0.202 , साथ ही पाठशाला व खेल मैदान के लिए 0.202 , साथ ही पड़ाव डालने हेतु 0.101 हे0 इन सभी के लिए उक्त भूमि आवंटित की गई। ( भू अभिलेख में दर्ज जानकारी के अनुसार)

जिस पर करकी ग्राम के विजय नामक व्यक्ति की नजर पड़ गई और उसने धीरे-धीरे मकान का निर्माण अवैध रूप से शासकीय जमीन पर कर डाला है।

जिसकी शिकायत शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय करकी के प्रधानाध्यापक ने जयसिंहनगर राजस्व में की है।

 किसी ने खुदवाया बोरवेल तो किसी ने बना लिया घर 

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने राजस्व को पत्राचार करते हुए बताया कि उक्त भूमि के कई भागों में अतिक्रमण किया गया। जिसमें करकी निवासी संदीप पिता रमेश ने बोरवेल किया है। ऐसी शिकायत तहसीलदार को कि है। ठीक इसी प्रकार करकी निवासी विजय गुप्ता पिता वीरेंद्र गुप्ता ने अवैध रूप से शासकीय भूमि पर मकान निर्माण किया जिसकी शिकायत कई बार प्राथमिक विद्यालय करकी के प्रधानाध्यापक के द्वारा अधिकारियों को की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही। 

 भूमि के सीमांकन न होने से राजस्वकर्मियों की ईमानदारी पर सवाल

शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया है लेकिन जयसिंहनगर राजस्व के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है आज तक भूमिका सीमांकन नहीं हो पाया है जिसकी वजह से भूमि पर अवैध मकान का निर्माण हो गया है।

 यह भी विचारणीय

शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण का यह पूरा मामला कहीं ना कहीं जयसिंहनगर राजस्व विभाग के कनिष्ठ कर्मचारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को दर्शाता है। सवाल यह है कि लगातार मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर अतिक्रमण जारी है जो कि कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की कार्यशाली पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है वहीं दूसरी ओर यह पूरा मामला जयसिंहनगर राजस्व में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों की आंखों से ओझल भी किया जा रहा है।????? क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो इतने वर्षों से चल रहा है अवैध निर्माण में अब तक क्यों किसी ने कोई कार्यवाही नहीं कि यह बड़ा प्रश्न है। या तो दिख नहीं रहा या देखना नहीं चाहते। 

फिलहाल पूरा मामला जांच का है। 

 प्रशासनिक प्रतिक्रिया 

 आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है। मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। 

 _काजोल सिंह ( अनुविभागीयदंडाधिकारी अधिकारी) जयसिंहनगर जिला शहडोल (म .प्र)_

==========================================

 2 . जी हां यह अतिक्रमण का जो मामला है वह सत्य है। तहसीलदार मैडम के कहने पर हमारी जांच चल रही है । 1539 यह काफी बड़ा एरिया है। स्कूल के पीछे वाली जो बिल्डिंग बनी है वह भी मेरे संज्ञान में है। कल सोमवार है जांच प्रतिवेदन सबमिट हो जाएगा। विद्यालय के अंदर शौचालय का भी निर्माण किया जा चुका है। 

 शुभम रावत ( पटवारी) हल्का करकी जयसिंहनगर जिला शहडोल।

=============================

3. मैं लगातार कई वर्षों से शिकायत कर रहा हूं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जब तक मैं रहूंगा शिकायत करता रहूंगा प्रशासन से न्याय चाहते हैं अपने विभागीय अधिकारियों को भी मैंने लिख कर दिया है।

 सुरेंद्र प्रसाद सिंह ( प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय करकी जयसिंहनगर जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.