S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

जैतपुर: एकलव्य में छात्र – छात्राओ ने दी मनोरम प्रस्तुतियां , समस्त स्टाफ के विशेष सहयोग से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सफल

0 279

एकलव्य  में छात्र – छात्राओ ने दी मनोरम प्रस्तुतियां , समस्त स्टाफ के विशेष सहयोग से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सफल

शहडोल/ जैतपुर। जिले के बुढार विकासखंड अंतर्गत जैतपुर क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके गुप्ता के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के एसडीम दीपक मंडावी ने कार्यक्रम में शिरकत की। 

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात  प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान का वाचन किया गया। 

इसके बाद आदर्श आवासीय विद्यालय एकलव्य जैतपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। जिसमें देश भक्ति गीतों में नृत्य , गणतंत्र दिवस के महत्व पर भाषण , समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई। बच्चों की मनोरंजन प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित क्षेत्रवासी स्थानिक जनप्रतिनिधि एवं कार्यक्रम में आए अधिकारियों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य एवं उनके सहयोगी स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए स्थानीय समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के कर्मठ पुलिसकर्मियों का बैच लगाकर एवं विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

उत्कर्ष में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक मांडवी मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया , युवा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभात त्रिपाठी , अजय शर्मा जागेश्वर रजक संतोष परस्ते प्रवीण सिंह राम विशाल शर्मा , रामकेश मीणा , लोतंती मीणा , कन्हैया लाल गुप्ता रवि नारायण रविंद्र शर्मा, राकेश वर्मा मनोज सिंह , लालेंद्र सिंह , अनिल गुप्ता गीता सिंह , मनोज कांत शर्मा समेत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.