S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय

0 198

विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कुछ दिनों पहले हर महीने की 05 तारीख तक अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने का आदेश जारी किया था। किन्तु सत्ताधारी दल अब तक सिस्टम में सुधार लाने में नाकाम साबित नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद जिले में कार्यरत अतिथि शिक्षक वर्ग 03 के मानदेय का भुगतान विगत 04 महीनों से लंबित है इस दौरान अतिथि शिक्षकों को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मंहगाई की मार वहीं दूसरी ओर सरकार के इस सिस्टम से परेशान अतिथि शिक्षकों को परिवार के पालन पोषण में भी समस्याएं पैदा हो रही हैं। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वह लगातार मानदेय न मिलने से काफी परेशान हैं, परिवार का पालन-पोषण, बच्चों की फीस और दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री हेतु क़र्ज़ लेने मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बजट नहीं होने के कारण अतिथि शिक्षकों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। अब देखना है कि क्या समाचार प्रकाशन के बाद शासन-प्रशासन अतिथि शिक्षकों के हित में कोई ठोस कदम उठाती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.