शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी – विधायक मनीषा सिंह , विधायक मनीषा सिंह का हुआ जोधपुर में अभिनंदन समारोह
हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी – विधायक मनीषा सिंह ,
विधायक मनीषा सिंह का हुआ जोधपुर में अभिनंदन समारोह
शहडोल । शासकीय हाई स्कूल जोधपुर के प्रांगण में वार्षिकोत्सव पर आयोजित अपने अभिनंदन समारोह पर ग्रामीण जनता एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मती मनीषा सिंह ने जोधपुर की ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जोधपुर की जनता ने जिस गर्म जोशी के साथ मेरा अभिनंदन समारोह आयोजित किया है मैं भुला नहीं सकती , ये आप सभी लोगों का मेरे प्रति स्नेह एवं प्यार, आशीर्वाद है जिसके बदौलत मैं निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए आगे बढ़ कर कार्य कर रही हूं। आप सभी के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी दिन रात काम कर रहे हैं और नित नये योजनाओं को जनता के हित में लागू कर रहे हैं।
विधायक मैडम ने कहा कि आज शासकीय हाई स्कूल जोधपुर के बच्चियों द्वारा जो 50 सीटर प्री मैट्रिक आदीवासी कन्या छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही हैं एवं जोधपुर की बेटियां मुझे सिर्फ एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग की हैं शासकीय हाई स्कूल जोधपुर 1998 से विगत 29 वर्षों से संचालित है उसे 10+2 मे उन्नयन करा दिया जाए तो हम बेटियों को अध्ययन के लिए शहडोल नहीं जाना पड़ेगा और हम आगे पढ़ाई पूरी करेंगे,जिसे सुनकर विधायक मैडम ने बेटियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मै हाई स्कूल जोधपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल के उन्नयन लिए पूरा-पूरा प्रयास करुंगी जिसे सुनकर वहां पर उपस्थित जनसमूह ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर विधायक मनीषा सिंह को जोरदार जयकारा लगाया।
अभिनंदन समारोह में उपस्थित सिंहपुर मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपेश तिवारी, पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, म प्र शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष लालू जी तिवारी, संभागीय सचिव हरिहर प्रताप , जिला सचिव विनोद सिंह जी ने अपना उदवोधन दिया।
अभिनंदन समारोह के संयोजक एवं विद्यालय के प्राचार्य अरुण मिश्र ने अपने पूरे स्टाफ के साथ विधायक मैडम मनीषा सिंह का शाल श्रीफल से सम्मान किया और अपने उद्बोधन में कहा कि मैं विधायक मैडम जी से अनुरोध करता हूं कि शासकीय हाई स्कूल जोधपुर का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन के लिए विधायक मैडम पूरा प्रयास करेगी और हमें विद्यालय उन्नयन का लाभ मिलेगा।हम सभी के प्रयास से ही पिछले साल कक्षा 10वीं वी परीक्षा परिणाम 97 % रहा है इस वर्ष हम शत प्रतिशत परिणाम लायेंगे। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे लोगों ने बहुत सराहा। अभिनंदन समारोह के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। इस अवसर पर नजदीकी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक दूर दूर से आये हुए थे जिनकी बच्चियां जोधपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहकर अध्ययन करती है एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं साथी पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य अरुण मिश्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुशील कुमार मिश्रा ने किया।

