S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन* *नहीं हुई मांगे पूरी तो आंदोलन के लिए बाध्य होगा एसोसिएशन – अशोक मरावी*

0 206

*डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*
*नहीं हुई मांगे पूरी तो आंदोलन के लिए बाध्य होगा एसोसिएशन – अशोक मरावी*

शहडोल (संजय गर्ग) । मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति एवं वेतनमान में भारी विसंगति के सम्बंध में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एकसाथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में शहडोल जिला अंतर्गत अपर कलेक्टर को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक मरावी, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय केशरवानी, संदीप मेहरा, सुभाष भारती, गंगा सलाम, पुष्पांजली तिवारी, भूपेंद्र कनाठे, हीरामणि मरावी, चक्रवती सहित सदस्यों के साथ ज्ञापन सौंपकर चार सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने हेतु मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया, मांगे पूरी नहीं होने पर एसोसिएशन आंदोलन करने को बाध्य होगा ।

  1. *एसोसिएशन की यह है मांगे*

कि उपयंत्री संवर्ग को पूर्ण सेवा काल में अनिवार्य रूप से एक पदोन्नति दी जावे। निर्माण विभागों में कार्यरत संविदा उपयंत्रियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे। उपयंत्रियों के प्रारम्भिक ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 स्वीकृत करने बावत् एवं स्वीकृत ग्रेड पे 3200 से 3600 करने हेतु लगायी गयी लोकसेवा आयोग से भर्ती की शर्त विलोपित की जावे। निचले पदों पर कार्यरत डिप्लोमा / डिग्रीधारी कर्मचारियों को 5 प्रतिशत पदों पर उपयंत्रियों का प्रभार दिया जावे। पी.एच.ई. के वर्क चार्ज स्थापना में कार्यरत उपयंत्रियो को नियमित स्थापना के रिक्त पदों पर पदस्थ किया जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.