*शहडोल (संजय गर्ग)* । आज जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी सावित्री सोनी द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति हेतु विकासखंड ब्यौहारी जयसिंहनगर, गोहपारू में संकुलवार कार्यषाला का आयोजन किया ।
*2011 की जनगणना के आधार पर होगा पंजीयन*
कार्यषाला में बताया गया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी शाला प्रभारी, ग्राम प्रभारी द्वारा 2011 की जनगणना के आधार पर लक्ष्य निर्धरित कर सभी असाक्षरों एवं साक्षर साथी का पंजीयन एवं सत्यापन कार्य 09 जनवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के हस्ताक्षर कराकर सह समन्वयक को जमा कराये।
*साला प्रभारी ही होंगे नोडल अधिकारी*
सह समन्वयक उक्त प्रमाण पत्र ठत्ब्ब् को जमा करावे। सभी शाला प्रभारी , साक्षर साथी के माध्यम से नियमित सामाजिक चेतना केन्द्र का विधिवत संचालन कराने की जिम्मेदारी सभी शाला प्रभारी/ग्राम प्रभारी की होगी। अतः शाला प्रभारी यदि स्कूल अथवा किसी शासकीय भवन जैसे आॅगन बाडी सहित कोई भी जगह जो खाली हो, उसमें कक्षा संचालित करायेगे। संचालित कक्षा की फोटोग्राफ ग्रुप में नियमित रूप् से भेजेगे। शाला प्रभारी ही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होगे। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा फरवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में होगा।
