S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल: शीघ्र हो प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति- अरुण मिश्रा , मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की सहायक आयुक्त से शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा

0 274

 

शहडोल (संजय गर्ग) । गत दिवस म प्र शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव अरुण मिश्र एवं सोहागपुर विकास खंड के अध्यक्ष बृज कुमार जैसवाल ने जन जाति कार्य विभाग शहडोल के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा से मिल कर शिक्षकों एवं अध्यापकों की लंबित मागो के संबंध मे शीघ्र कार्यवाही करने पर सार्थक चर्चा की ।

जल्द से जल्द होगी कार्यवाही दिया शासन

उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय सचिव अरुण मिश्र ने बताया कि जिन प्राथमिक शिक्षकों के 12 एवं 24 वर्ष की सेवा अगस्त 2022 तक पूरी हो चुकी है।
सहायक आयुक्त ने कार्यवाही आश्वासन
उन्हें तत्काल प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ मिल जाना चाहिए लेकिन उसमे अभी तक कार्यवाही नही हुई जिस पर सहायक आयुक्त ने तुरंत कार्यवाही हेतु संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया।
और कहा कि मै शीघ्र ही इस कार्य को पूरा करुगा ।

12 से 24 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा लाभ
शिक्षकों के अन्य मुद्दों जैसे शिक्षकों के अर्जित अवकाश सेवा पुस्तिका मे दर्ज करने , सेवा पुस्तिका का संधारण ,पासबुक की द्वितीय प्रति संधारण एवं शिक्षक समस्या निवारण शिविर पर शीघ्र कार्यवाही हेतु उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वत किया ।
प्रांतीय सचिव अरण मिश्र एवं सोहागपुर अध्यक्ष बृज कुमार ने कहा है कि शीघ्र ही प्राथमिक शिक्षकों को 12 एवं 24 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को क्रमोन्नति का लाभ मिलेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.