S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

जयसिंहनगर : सुशासन दिवस के अवसर पर निकाली गयी भव्य रैली , अटल जी के जन्मजयंती पर पथसभा में वक्ताओं ने दिया उद्बोधन

0 416

सुशासन दिवस के अवसर पर निकाली गयी भव्य रैली ,
अटल जी के जन्मजयंती पर पथ सभा में वक्ताओं ने दिया उद्बोधन 

जयसिंहनगर:- दिनाँक 25 दिसम्बर,2024 को माननीय पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा संगठन के पितृपुरूष के रूप में जन-जन में लोकप्रिय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के रूप में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर रामराज्य की स्थापना को चरितार्थ करने के उद्देश्य से जय  श्री राम के उद्घोष के साथ मण्डल अध्यक्ष  जयश्री कचेर  के नेतृत्व में रीवा रोड, बंधा बाजार में पेट्रोल पंप से प्रधानमंत्री रोड होते हुए श्री लक्ष्मण उपाध्याय के घर तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य रैली आयोजित की गई। रैली उपरांत आयोजित मंच बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा मण्डल के वरिष्ठ मार्गदर्शक क्रमशः  रामनिवास तिवारी व  अरुण गौतम  ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्र-विकास और राष्ट्र-निर्माण से प्रेरित वक्तव्य के द्वारा सुशासन के पथ पर चलने का मूलमंत्र दिया, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए श्रीमती जयश्री कचेर जी ने सभी को संगठित रहकर कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता  दीपक केशरवानी,  दीपक पयासी,  हीरालाल पाल,  उत्तम तिवारी, दुर्गेश पांडे ( भोला) नीरज शर्मा,  रावेन्द्र शर्मा,  पंकज पाण्डेय,  अनुपम द्विवेदी,  शीला तिवारी,  देवकी सोनी, शेषमणि पाल,  मुकेश गौतम,  लालबहादुर कचेर,  कपिलदेव सिंह,  रामसुजान,  प्रवीण ताम्रकार,  नर्मदा पाण्डेय,  किरण साहू व अन्य सभी भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें,  लक्ष्मण उपाध्याय  के सौजन्य से जलपान उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.