S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च...

जयसिंहनगर : न्याय की आस लगाए 24 घंटे से घर पर इंतजार में था शव , पुलिस अधीक्षक से आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार  थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिक रिपोर्ट अब – तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है आरोपी

0 784

न्याय की आस लगाए 24 घंटे से घर पर इंतजार में था शव , पुलिस अधीक्षक से आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

 थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिक रिपोर्ट अब – तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है आरोपी 

शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय अंतर्गत विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम मसियारी में लगभग 24 घंटे से हेतराम सिंह का शव इस इंतजार में बैठा था कि शायद उसे न्याय मिल जाए

मामला पुराने जमीन विवाद का था जिसके चलते राम कुशल सिंह गोड़ के पिता हेतराम सिंह को शिव भान सिंह गोड़ एवं उसके अन्य तीन साथियों ने मिलकर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर वहां से भाग खड़े हुए और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  ऐसी हुई थी वारदात

मृतक हेतराम के पुत्र राम कुशल ने बताया कि घटना 28 दिसंबर 2024 की रात्रि लगभग 8:00 बजे की है जहां वह अपने घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे तभी अचानक शिवभान सिंह निवासी शक्तिडोल एवं उसके अन्य तीन परिवार के व्यक्ति भैया सिंह अनिल सिंह , कृष्णकांत गुप्ता , अचानक घर में घुसकर धारदार कुल्हाड़ी एवं डंडे से उसके पिता हेतराम सिंह पर वार करने लगे तभी चीख पुकार सुनकर प्रार्थी व उसके परिजन बीच बचाव करने पहुंचे इसी दौरान मृतक की बहू बबली सिंह के ऊपर भी तथाकथित व्यक्तियों के द्वारा कुल्हाड़ी से वार किया गया। जिस पर बबली सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई । उसके बाद हेतराम को बेहोशी की हालत में शासकीय अस्पताल जयसिंहनगर लेकर गए और जयसिंहनगर थाने में प्रार्थी के द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। 

हालत गंभीर होने की वजह से हेतराम को शहडोल रेफर किया गया जहां से जिला चिकित्सालय में उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। 

जहां पर 30 दिसंबर 2024 को इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मृत्यु हो गई थी। 

 पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे थे परिजन

हेतराम के परिजन हेतराम के शव को घर पर ही रख कर विरोध कर रहे थे ।परिजनों का कहना था कि जयसिंहनगर थाने से पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके लिए आज 31 दिसंबर को वह पुलिस अधीक्षक के पास आए थे। 

परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लेकिन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनके आश्वासन के बाद अब परिजनों ने हेतराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हमने किया है लेकिन अभी मृतक के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है जबकि जय सिंह नगर थाना प्रभारी ने परिजनों को पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.