S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल:आखिर क्यों नहीं हो रही प्रधान आरक्षक पर कार्यवाही ,  प्रधान आरक्षक के आतंक से त्रस्त कॉलोनीवासी

0 754

आखिर क्यों नहीं हो रही प्रधान आरक्षक पर कार्यवाही ,

 प्रधान आरक्षक के आतंक से त्रस्त कॉलोनीवासी

शहडोल (संजय गर्ग) । मामला नगर के कुदरी रोड में स्थित कमल बाबू कॉलोनी का है जहां पर विगत 10 अक्टूबर को कॉलोनीवासियों के द्वारा 

सिंहपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक लवकेश शुक्ला , पिता नरेंद्र शुक्ला व भाई अभिनय शुक्ला के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बताया गया कि किस प्रकार प्रधान आरक्षक अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए कॉलोनी वासियों के साथ गाली गलौज करते हुए , कॉलोनी के निवासी आशीष पांडे को जान से मारने की धमकी दे रहें हैं।

आए दिन गाली गलौज कि माहौल से कॉलोनी वासी त्रस्त हो गए। एवं कॉलोनी वासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक समेत कलेक्टर एवं एडीजीपी से मामले की शिकायत कर दी ।

साथी आशीष पांडे ने अपनी जान माल की रक्षा हेतु शिकायत कर बताया कि प्रधान आरक्षक लवकेश शुक्ला एवं उसके पिता व भाई सभी बड़े रुतबे वाले हैं जिसके चलते उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है पीड़ित ने कहा कि यदि उसके साथ एवं उसके परिवार के साथ यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार प्रधान आरक्षक होगा।

आपको बता दें कि अब तक इस पूरे मामले में कोई भी प्रभावी कार्यवाही देखने को नहीं मिली है।

जिसके चलते कॉलोनीवासियो समेत प्रार्थी आशीष पांडे एवं उसका पूरा परिवार भयभीत है।

प्रार्थी द्वारा बताया गया कि एडीजीपी शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर ने पूरे मामले की वीडियो क्लिपिंग पेन ड्राइव समेत एसपी ऑफिस में जमा करने की बात कही थी।

किंतु इसके बावजूद भी अब तक प्रधान आरक्षक के ऊपर कोई भी प्रभावित कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही है जिसके चलते कल 16 अक्टूबर को कॉलोनी वासी समेत प्रार्थी आशीष पांडे इस मामले की पूरी शिकायत प्रधानमंत्री को करेंगे, साथ ही उचित कार्यवाही की मांग भी की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण में सवाल यह उठता है कि क्या प्रधान आरक्षक स्थानीय प्रशासन से बड़ा है जिसके चलते अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और एक सामान्य सी कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

जो कि कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

यदि इस प्रकार के कृत्य कर रहे वर्दी की छवि को धूमिल कर रहे प्रधान आरक्षक पर स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर क्या कोई कार्यवाही नहीं कर सकता ।

जिसके चलते अब न्याय की मांग करने के लिए कॉलोनी वासियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देना पड़ रहा है यह तो वही बात हो गई , सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का

Leave A Reply

Your email address will not be published.