S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल : ओपीएम के सब्जी ग्राउंड के पास जान से मारने की नीयत से पैर में मारी थी गोली , एक देशी कट्टा समेत चारो आरोपियों को अमलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 723

ओपीएम के सब्जी ग्राउंड के पास जान से मारने की नीयत से पैर में मारी थी गोली ,

एक देशी कट्टा समेत चारो आरोपियों को अमलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमलाई / शहडोल । जिले के अमलाई थाना क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30.अप्रैल 2025 को फरियादी अनीश कुमार सिंह, निवासी अमलाई ओपीएम कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व रंजिश के चलते आरोपीगण बबलू उर्फ कन्हैया शर्मा, बल्ली उर्फ सूर्यप्रताप सिंह, गोपालू एवं बिज्जू पनिका ने अमलाई ओपीएम के सब्जी ग्राउंड के पास जान से मारने की नीयत से मारपीट कर, देशी कट्टे से पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। अमलाई पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई ।

पुलिस द्वारा घटना की विवेचना के दौरान पता-साजी के प्रयासों के पश्चात सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार आपराध में उपयुक्त एक अदद् देशी कट्टा 315 बोर कीमती करीबन 5,000 रु. अमलाई पुलिस द्वारा जप्त किया गया एवं सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.