S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

ब्यौहारी: बिना टी एस और एएस पास किया बिल ,  कमीशन के नाम पर लिए 45 हजार , तो कैसे शासकीय सौर्य ऊर्जा से होगा सचिव के भ्रष्टाचार का उजाला

0 1,329

बिना टी एस और एएस पास किया बिल , 

 कमीशन के नाम पर लिए 45 हजार , तो कैसे शासकीय सौर्य ऊर्जा से होगा सचिव के भ्रष्टाचार का उजाला

ब्यौहारी ( संजय गर्ग)। इन दिनों पंचायती राज व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का दीमक लगा हुआ है वैसे तो दिमाक धीरे-धीरे कर लकड़ी को खोखला करता है लेकिन।

जिले के पंचायती राज व्यवस्था को जिस प्रकार तीव्रता के साथ भ्रष्टाचार का दीमक खा रहा है।

वह चिंतनीय है।

एक के बाद एक विभिन्न ग्राम पंचायतों में सैकड़ो भ्रष्टाचार के मामले सामने आते जा रहे हैं।

जिस पर अब तक प्रशासन या शासन रोक लगा पाने पर पूर्णता निष्क्रिय दिखता है।

भ्रष्टाचारियों की हौसले इतने बुलंद है कि अब वह बिल पास करने वी 15 में वित्त के तहत पैसा निकलवाने के नाम पर पंचायत में काम कर रहे ठेकेदारों से ऑनलाइन कमीशन खाने का कार्य चालू कर दिया है।

ऐसा ही मामला जिले के ब्यौहारी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरवार में सामने आया है। वैसे तो कथित पंचायत भ्रष्टाचार की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है यह वही पंचायत है जिस पर अनगिनत भ्रष्टाचार के आरोप है जिसको लेकर कुछ वर्ष पूर्व वहां के जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन पर बैठे हुए थे।

 भ्रष्टाचार विस्तार से

दरअसल ब्यौहारी जनपद के ग्राम पंचायत हिरवार में वित्तीय वर्ष 2024-2025 में लगभग चार लाख निन्यानबे हजार रुपए का सौर्य ऊर्जा का कार्य 15 में वित्त योजना के तहत ग्राम पंचायत में स्वीकृत हुआ।

जिस पर ग्राम पंचायत के सचिव कि भ्रष्टाचार की मंशा जाग उठी जिसके बाद ग्राम पंचायत हिरवार सचिव के द्वारा बिना टीएस व एएस के सौर्य ऊर्जा का कार्य कराया गया।

जो की पूर्णता नियम विरुद्ध है।

विश्वत सूत्रों के अनुसार आज दिनांक तक कथित पंचायत सचिव के पास पंचायत में हुए सौर ऊर्जा के कार्य का कोई वैद्य दस्तावेज नहीं है।

 ठेकेदार से कराया काम बिल पास कराने मांगा दाम

कथित ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा सौर्य ऊर्जा का कार्य ठेकेदार से कराया गया एवं कर पूर्ण होने के पश्चात बिल पास करने के लिए कमीशन की मांग की गई।

सूत्रों कि यदि माने तो पंचायत सचिव में कमीशन का कुछ हिस्सा ऑनलाइन लिया है जिस पर 45 हजार रुपए सचिव के किसी रिश्तेदार के खाते में ठेकेदार द्वारा अंतरित किया गया।

 इस नंबर पर दी गई कमीशन की राशि 

कथित हिरवार पंचायत के सचिव के द्वारा अपने जी रिश्तेदार के नंबर पर कमीशन की आधी राशि अंतरित की गई उसका नंबर यह है ‌। 8815229466 

 26 मार्च को गई 10 हजार कमीशन की पहली किस्त

हिरवार पंचायत सचिव के द्वारा कमीशन की पहली राशि 10हजार रुपए अपने रिश्तेदार के खाते में 26 मार्च 2025 को डलवाया गया।

इसके बाद सुबह 9:49 पर बाकी की शेष राशि 35000 रुपए सचिव द्वारा अपने रिश्तेदार के खाते में डलवा कर ली गई।

जिसका स्क्रीनशॉट ऊपर आप फोटो पर देख सकते हैं।

हालांकि कमीशन की राशि जिस खाते पर गई है उस खाते की पुष्टि एमपी आयुष न्यूज़ नहीं करता है।

लेकिन सूत्रों के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है।

 यह भी है विचारणीय 

लेकिन इस पूरे मामले में सवाल यह उठता है कि लगातार ग्राम पंचायत हिरवार में पदस्थ सचिव के द्वारा लाखों के सौर्य ऊर्जा का कार्य बिना टीएस व एएस के कराया जाता है।

जो की स्पष्ट तौर पर प्रबल भ्रष्टाचार का एक नमूना है।

साथ ही बिल पास करने के नाम पर ऑनलाइन कमिशन ली जाती है यह कहीं ना कहीं पंचायत में छाती ठोक कर भ्रष्टाचार करने वाले लोगों के लिए मिशाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.