S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल: सोहागपुर कटहरी में भूमि क्रय – विक्रय  का मामला , बोला आवेदक फर्जी है मुख्तयारनामा , पुष्पराज पर रेत चोरी के बाद लगा बिचौलिए का आरोप

0 584

सोहागपुर कटहरी में भूमि क्रय – विक्रय  का मामला , बोला आवेदक फर्जी है मुख्तयारनामा , पुष्पराज पर रेत चोरी के बाद लगा बिचौलिए का आरोप 

शहडोल (संजय गर्ग)। आदिवासी अंचल में यूं तो जमिनी विवाद के मामले आए दिन सुर्खियों में आते रहते हैं। जिस प्रकार भूमाफियाओं का कर शहडोल जिले में है वह शायद ही किन्हीं अन्य जिलों में हो। अवैध प्लंटिंग और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीनों में गड़बड़ी का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि इसको लेकर प्रशासन अपने स्तर पर काम कर रहा है लेकिन प्रशासन के राजस्व के अधीन जारी दिशा निर्देशों के आधार पर जिले में कार्य नहीं हो रहा है इसमें कोई अतिसंयोक्ति नहीं है।

एक ऐसा ही मामला जिले के सोहागपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कटहरी में सामने आया है जहां पर आवेदक सुरेंद्र तिवारी पिता बिंदु राम तिवारी निवासी वार्ड नंबर 4 राम जानकी मंदिर ने बताया है कि। उसके पिता की पैतृक कृषि भूमि को 5 मार्च 2023 को फर्जी मुख्तारनामा बनाकर पुष्पराज मिश्रा एवं राजकुमार तिवारी ने विक्रय किया है। 

 ऐसा है पूरा मामला

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को आवेदक सुरेंद्र तिवारी पिता बिंदु राम तिवारी ने पुलिस महानिदेशक भोपाल से शिकायत कर बताया 

उसके परिवार की पैतृक कृषि भूमि जो कि आवेदक के पिता बिंदू कुमार तिवारी के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है बिंदू कुमार तिवारी के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमति रूकमणी बाई एवं 07 पुत्र व 01 पुत्री है सबसे बड़े पुत्र प्रमोद तिवारी, दिपक तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, राजकुमार तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, अंशुल तिवारी एंव पुत्र श्रीमति मोनिका है।

 लकवा से ग्रसित है भूस्वामी

शिकायत पत्र में लेख है कि बिंदु राम तिवारी वर्ष 2021 में तकवा बीमारी के चलते अस्वस्थ है व चलने फिरने एवं सोचने समझने में असमर्थ है ऐसी स्थिती में वह अपना कार्य नहीं कर पाते है वर्तमान में बिन्दू कुमार तिवारी ग्राम नादान तहसील इछावर जिला सीहोर में निवास करते है। 

 फर्जी दस्तावेज और रजिस्ट्री का खेला 

उल्लिखित शिकायत के अनुसार बिंदु राम का पुत्र राजकुमार तिवारी जो कि ग्राम नादान में रहता है एवं रेत माफिया का कार्य करता है बिन्दू राम तिवारी का छठवें नम्बर का पुत्र राजकुमार तिवारी जिसके द्वारा एक झूठां मुख्तारनामा दिनांक 05/मार्च 2023 को भोपाल से बनवाया तथा उसके आधार पर पैतृक भूमि ग्राम कटहरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल में स्थित है उक्त भूमि खसरा क्र 179/2 पटवारी हल्का न-56, कुल रकबा 1.214 हेक्टेयर भूमि को उक्त कूट रचित दस्तावेज के आधार पर मिलीभगत कर पुष्पराज मिश्रा आत्मज के.डी मिश्रा निवासी वार्ड न-04 फॉरेस्ट कॉलोनी टेलीफोन ऑफिस के पीछे सीधी, जिला सीधी म.प्र. द्वारा कूट रचित मुख्तयारनामें के आधार पर अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली गई है ।

 थाने और तहसील में दिया आवेदन नहीं हुई कार्रवाई

 इस बात की सूचना आवेदक को हुई तो उसने पुष्पराज मिश्रा से कहा की उक्त भूमि पैतृक भूमि है आपके द्वारा गलत तरीके से भूमि क्रय की गई है तो वह धमकी देने लगा की मैने जैसे भी ली है तुमको क्या मतलब अगर दोबारा इधर आया तो जान से मार दूंगा तथा मां बहन का गाली गलौज करने लगा तथा बोला की तुझे जहा जाना है चला जा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है मेरी बहुत बडी पहुंच है मेरे द्वारा इस बात की सूचना संबंधित थाना सोहागपुर में की गई तथा तहसीलदार को गई परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई।

 रेत चोरी के बाद जमीन की दलाली का आरोप

 पुष्पराज मिश्रा इस इलाके का रेत माफिया है एंव 02 नम्बर का कार्य करता है इसलिये उसकी थाने में पहुंच है उसे कानून का भय नहीं है तथा वह गरीब लोगों पर इसी तरह धौंस जमाता रहता है तथा उनकी जमीन ओने पोने दामों पर खरीद लेता है।

 कार्यवाही की मांग

इतना ही नहीं आवेदक ने यह आरोप लगाए की पुष्पराज मिश्रा एंव राजकुमार तिवारी के विरूद्ध फर्जी दस्तावेज बना कर पैतृक भूमि को क्रय विक्रय करने तथा जान से मारने की धमकी देने एवं गाली गलोच करने के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये जिससे ऐसे लोगों को कानून का भय हो तथा गरीब लोगों की भूमि का हड़प न कर सके इसलिये उक्त आवेदन को जिला शहडोल पुलिस अधिक्षक द्वारा थाना सोहागपुर को उचित कार्यवाही करने के आदेश दें जो न्यायहित में उचित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.