S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित

भोपाल : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु मध्यप्रदेश राज्य के प्रतिनिधि दल गठित 

0 843

 

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु मध्यप्रदेश राज्य के प्रतिनिधि दल गठित 

भोपाल। जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था, भोपाल द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन (नेशनल कॉन्क्लेव) में मध्यप्रदेश शासन की ओर से भाग लेने वाले प्रतिनिधि दल की सूची जारी की गई है। यह सम्मेलन भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

संस्थान के आयुक्त सह-संचालक डॉ. नलिन सिंह द्वारा जारी आदेश में राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स एवं सहयोगियों के नाम सम्मिलित किए गए हैं।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित इस नेशनल कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश शासन की ओर से कुछ जिला कलेक्टर को शामिल किया गया है जिनमें शहडोल जिले से आदरणीय कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर श्री डी. सी. मिश्रा, एवं ब्लॉक मास्टर ट्रेनर श्री मनोज कुमार मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत गोहपारू को सम्मिलित किया गया है।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त, जिला पंचायत अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर, साथी एवं सहयोगी भी शामिल होंगे।

उक्त सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी विकास कार्यों की प्रगति, नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान कर आपसी समन्वय एवं सहयोग को सशक्त बनाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.