S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित

शहडोल : जिला चिकित्सालय के सामने काँग्रेस ने किया मौन धरना-प्रदर्शन संवेदनहीन सरकार मे संवेदनहीन मंत्रियों की भरमार है- अजय अवस्थी

0 343

जिला चिकित्सालय के सामने काँग्रेस ने किया मौन धरना-प्रदर्शन

संवेदनहीन सरकार मे संवेदनहीन मंत्रियों की भरमार है- अजय अवस्थ 

शहडोल । छिंदवाड़ा जिले के परसिया मे जहरीली कफ सिरप से 25 मासूम बच्चों की जान जाने के विरोध मे, काँग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, जिला काँग्रेस द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने मौन धरना-प्रदर्शन किर दिवंगत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने मृत बच्चों के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा दिए दिए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि दवा कंपनियां मानव जीवन को ताक पर रख कर अमानक दवाइयों के द्वारा अंधाधुंध कमाई कर रही हैं, जो आम लोगों और बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। अजय अवस्थी ने कहा कि, ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने तत्काल उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव संदीप यादव, ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य और डिप्टी ड्रग कंट्रोलर शोभित कोस्टा के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी सरकार चुप क्यों है और दोषियों को क्यों बचाया जा रहा है? रिपोर्ट में देरी क्यों हो रही है? मौन धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी एवं नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल ने वरिष्ठ कांग्रेसजन के साथ जिला चिकित्सालय मे भर्ती मरीजों का हाल – चाल जाना व व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाले जिले मे ही जब स्वास्थ्य सुविधाओं का ये आलम है तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी मुबारक मास्टर, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,अतुल तिवारी, पुष्पराज सिंह, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, कुंजबिहारी द्विवेदी, जयकरन सिंह, सत्यनारायण साहू, मनोज गुप्ता, पार्षद हीरालाल प्रजापति,अवध नरेश चतुर्वेदी, स्वामीदीन सिंह,संजीव द्विवेदी,आशीष द्विवेदी, शुभम सोंधिया, हर्ष गौतम, अमन तिवारी, महेंद्र यादव,आशु, शिवांशु, कान्हा,ओम एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.