S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : धनतेरस पर मनोज टीवीएस में खुशियों की सौगात, फेस्टिवल ऑफर के साथ ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक गिफ्ट हैम्पर

0 360

 

धनतेरस पर मनोज टीवीएस में खुशियों की सौगात, फेस्टिवल ऑफर के साथ ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक गिफ्ट हैम्पर 

शहडोल। दीपोत्सव पर्व का उल्लास हर ओर छाया हुआ है और इसी उमंग को और खास बनाने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय डीलर मनोज टीवीएस शोरूम दीपोत्सव पर सजधज कर तैयार है। 18 अक्टूबर धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहकों को विशेष तोहफा देने के लिए शोरूम में भव्य तैयारियां की गई हैं। शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि इस दीप पर्व पर मनोज टीवीएस शोरूम में ग्राहकों के लिए फेस्टिवल ऑफर की सौगात है, जिसमें ग्राहकों को दोहरी खुशी का मौका मिलेगा।इतना ही नहीं, ग्राहकों के लिए शोरूम में दीपोत्सव का खास माहौल तैयार है,जहां दीपों की रोशनी, रंगोली की सजावट और उमंग के वातावरण में उत्सव का रंग और बढ़ाएंगे।

शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि फेस्टिवल ऑफर में ग्राहक को ₹1001 की बुकिंग पर आकर्षक गिफ्ट हैंपर इक्कीस सौ रुपए नगद छूट गाड़ी डिलीवरी के समय स्क्रैच कार्ड से एक गाड़ी फ्री में पाने का मौका मिल सकता हैं। स्क्रैच कार्ड से प्रत्येक ग्राहक को जूपिटर स्कूटी के साथ ढेरों पुरस्कार जीतने का अवसर मिल सकता हैं। इसके अलावा वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, म्यूजिक सिस्टम, ट्रॉली बैग, इंडक्शन कुकर, मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट, लेमन सेट, बाउल सेट और टी सेट जैसे आकर्षक उपहार भी स्क्रैच कार्ड से मिलने का अवसर हैं। दीपावली तक यह ऑफर लागू है। शोरूम में कंपनी के सभी नए मॉडल्स, सभी कलर्स की विशाल श्रृंखला उपलब्ध हैं। वहीं शोरूम में सेल्स, सर्विस, फाइनेंस और स्पेयर पार्ट्स की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है।

शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि हमारे शोरूम में ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को प्राथमिकता है। फेस्टिवल ऑफर में ग्राहकों को नये वाहन पर 2100 रुपए की नगद छूट के साथ आकर्षक उपहार के साथ दोहरी खुशी प्रदान की जा रही है।दीवाली के त्योहारों में मनोज टीवीएस का यह ऑफर न केवल ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि ग्राहकों के द्वारा शोरूम में पहुंच कर फेस्टिवल ऑफर व स्क्रैच कार्ड ऑफर का लाभ लेकर नई टीवीएस वाहन के साथ अपनी खुशियां दोगुनी कर रहे हैं।मनोज टीवीएस शोरूम का फेस्टिवल ऑफर उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। नई गाड़ी के साथ ढेरों उपहार और नगद छूट का लाभ मिलने से ग्राहकों में उत्साह है।शोरूम स्टाफ ने उत्सव की तैयारी को लेकर विशेष सजावट की है। दीपों, रंगीन बल्बों और फूलों से पूरे शोरूम को सजाया हैं, ग्राहकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जा रहा हैं। खरीददारी के दौरान ग्राहकों को विशेष सुविधा और परामर्श भी प्रदान किया जा रहा हैं ताकि वे अपने मनपसंद वाहन का चुनाव आसानी से कर सकें।

शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव खुशियों का पर्व है और मनोज टीवीएस अपने ग्राहकों को दोहरी खुशियां देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर ग्राहक हमारे परिवार का हिस्सा बने और इस पर्व पर टीवीएस के साथ अपनी खुशी दोगुनी मनाए। गुप्ता ने बताया कि सीमित समय के लिए लागू फेस्टिवल ऑफर योजना का धनतेरस-दीपावली पर शोरूम पहुंचकर ऑफर का लाभ उठाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.