S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : जिला काँग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न

0 281

जिला काँग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न

शहडोल (संजय गर्ग)। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिला प्रभारी विधायक नारायण पट्टा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की सहमति से कांग्रेस भवन शहडोल मे जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे समन्वय समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श के पश्चात संगठन के संबंध मे कई निर्णय लिए गए एवं विधायक नारायण पट्टा द्वारा समन्वय समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तदुपरांत विधायक नारायण पट्टा द्वारा समस्त ब्लाक एवं मंडलम अध्यक्षों के साथ बैठक कर SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान – मतदाता सूची सत्यापन के लिए काँग्रेस द्वारा नियुक्त BLA-2 के कार्यों व उद्देश्य के बारे मे चर्चा कर जानकारी दी गई एवं मतदाता सूची सत्यापन के लिए समस्त नियुक्त BLA-2 को अपने अपने बूथ पर मतदाता सूची सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला प्रभारी विधायक नारायण पट्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा, दल प्रताप सिंह, शिवशंकर शुक्ला, ओ पी शुक्ला, चन्द्रमा तिवारी, अनूप सिंह,अजय शर्मा, विनोद ताम्रकार, मनोज सिंह,जयकरण सिंह, राजेश सोंधिया, अनिल तिवारी, रजनी गुप्ता आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.