S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : गांधी जी के चश्मे के आगे नहीं दिखा झूठ और गलत, लगा दिए आरोप भेज दिए जेल, अपने पावर का इस्तेमाल कर साहब कितने बार देंगे गलत आदेश, जिला बदर वाले मामले में बहुत जल्द एक बार और देना पड़ सकता है जुर्माना , हाई कोर्ट के फटकार के साथ-साथ शहडोल कलेक्टर   को देना पड़ेगा दो लाख का जुर्माना , हाईकोर्ट ने कहा- पीड़ित को मिलेंगे ये पैसे ; शहडोल में युवक पर लगाया था एनएसए ।

0 1,359

गांधी जी के चश्मे के आगे नहीं दिखा झूठ और गलत, लगा दिए आरोप भेज दिए जेल, अपने पावर का इस्तेमाल कर साहब कितने बार देंगे गलत आदेश, जिला बदर वाले मामले में बहुत जल्द एक बार और देना पड़ सकता है जुर्माना ,

हाई कोर्ट के फटकार के साथ-साथ शहडोल कलेक्टर   को देना पड़ेगा दो लाख का जुर्माना ,

हाईकोर्ट ने कहा- पीड़ित को मिलेंगे ये पैसे; शहडोल में युवक पर लगाया था एनएसए ।

शहडोल (संजय गर्ग) । जबलपुर हाईकोर्ट ने शहडोल कलेक्टर पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अपराधी के बजाय एक बेगुनाह युवक के नाम पर एनएसऐ (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) का आदेश जारी किया था। इसके चलते युवक को एक साल से ज्यादा समय जेल में गुजारना पड़ा।

मामला शहडोल में रहने वाले सुशांत बैस से जुड़ा है। सुशांत के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद सच सामने आया और बेगुनाह युवक जेल से बाहर आ सका। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस एके सिंह की बेंच ने मामले में जांच के आदेश दिए है। साथ ही कहा है कि कलेक्टर को यह राशि अपनी जेब से देनी होगी।

कोर्ट ने माना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

दरअसल, शहडोल एसपी ने नीरजकांत द्विवेदी नाम के अपराधी पर एनएसए लगाने की सिफारिश की थी। कलेक्टर ने सुशांत बैस के नाम का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने पीड़ित के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह पर जुर्माना लगाया। साथ ही

गलत दस्तावेज, गलत जानकारी और उसके सपोर्ट में गलत हलफनामा पेश करने पर कटेम्प्ट की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 25 नवंबर को कलेक्टर को पेश होने के निर्देश दिए।

पिता ने याचिका की दायर, कार्रवाई को गलत बताया

शहडोल जिले के ब्यौहारी के समन गांव में रहने वाले हीरा मणि बैस ने याचिका में बताया कि उनके बेटे सुशांत पर 9 सितंबर 2024 को शहडोल कलेक्टर ने एनएसए की गलत कार्रवाई की। एसपी ने

नीरजकांत द्विवेदी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए लिखा था। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि जेल में रखने के लिए बैड इंटेंशन से एनएसए पास किया गया था। इसके लिए एक ही दिन में पूरी प्रक्रिया कर दी गई। मामले पर एडीजे कोर्ट ने सुशांत को जमानत दे दी। सुशांत के जेल से बाहर निकलते ही उस पर एनएसए की कार्रवाई कर दी गई। इसके बाद हर तीन माह में राज्य सरकार ने सुशांत का एनएसए बढ़ाते गए। एक साल तक जेल में रहने के बाद सितंबर 2025 में वह जेल से बाहर आया।

वकील बोले- हाईकोर्ट में गलत हलफनामा दिया

कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से ब्रम्हेन्द्र प्रसाद पाठक ने बताया कि शहडोल कलेक्टर ने मनमानी तरीके से ऑर्डर पास किया था, बल्कि हाईकोर्ट में गलत तथ्यों के साथ गलत दस्तावेज पेश किए हैं। इतना ही नहीं उनके सपोर्ट में जो हलफनामा पेश किए हैं, वह भी गलत है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए, सारे दस्तावेजों की जांच करने पर पाया कि याचिकाकर्ता सही है।

कोर्ट ने कहा- बाबू ऑर्डर लिख रहे हैं, आप साइन कर देते हैं

कोर्ट ने यह भी पाया कि एडिशनल चीफ सेक्रटरी ने जो हलफनामा दिया है, उसमें कहा गया कि यह टाइपिंग एरर है, जो कि उनके क्लर्क राकेश तिवारी की गलती से हुआ है। उनके खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एडिशनल चीफ सेक्रटरी की इस बात पर हाईकोर्ट ने यह पाया कि यह तो और भी गंभीर बात है कि बाबू ऑर्डर लिख रहे हैं और आप साइन कर देते हैं। अब जब बात आप पर आ गई तो एक क्लर्क को बलि का बकरा बना रहे हैं। इस पूरे मामले पर हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को आदेशित किया है कि एसीएस गृह विभाग और कलेक्टर शहडोल के खिलाफ अपने स्तर पर विभागीय जांच करें।

आपको बता दें कि इसके पहले भी कलेक्टर केदार सिंह द्वारा पत्रकारों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई थी जिस पर पत्रकारों द्वारा स्टे लेकर हाईकोर्ट में अपील किए हैं। पर सवाल यह उठता है कि इंसान से गलती एक बार होती बार-बार गलती को गलती नहीं कहा जाता उसे सोची समझा षड्यंत्र कहा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.