S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

जबलपुर : प्रेरणा हिंदी प्रेमियों व समाचारपत्र संपादकों को सम्मानित किया।

0 307

प्रेरणा हिंदी प्रेमियों व समाचारपत्र संपादकों को सम्मानित किया

जबलपुर । हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने वाले कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को सतत सम्मानित कर रही है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 20.06.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा अपने सम्मान की श्रृंखला में रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी संपादक रोहित संवाद बाराबंकी उत्तर प्रदेश, हर गोविन्द पाठक बदायूं उत्तर प्रदेश व शिवदत्त डोंगरे खंडवा मध्यप्रदेश को हिंदी प्रेमी सम्मान 2023। प्रदीप त्रिपाठी ग्वालियर मध्यप्रदेश व अशोक कुमार धमनिया भोपाल मध्य प्रदेश को शिक्षाविद सम्मान 2023। अनिल मिश्रा प्रधान संपादक सांध्य दैनिक अखबार छत्तीसगढ़ उजाला को पत्रकारिता सम्मान 2023 प्रदान किया है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने सीमित संसाधनों से हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान की दिशा में काम कर रही है जिसमें हिंदी प्रेमियों का अमूल्य सहयोग है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी ने विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13.09.2023 को इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें देश के आम जन से अपील है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने सभी हिंदी प्रेमियों को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.