S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल: मास्टर रोल से मनरेगा तक फैली भ्रष्टाचार की जड़ , भ्रष्टाचारी सचिव के आगे क्या??? बौने हुए जिम्मेदार

0 268

मास्टर रोल से मनरेगा तक फैली भ्रष्टाचार की जड़ ,

भ्रष्टाचारी सचिव के आगे क्या??? बौने हुए जिम्मेदार

शहडोल (संजय गर्ग) । अगर देखा जाए तो लगातार समाचार पत्र में सचिव की भ्रष्टाचार की कहानी सुनाई जा रही है पर किसी आला अधिकारी तक इस खबर को लेकर कान में जू तक का पता नहीं इसमें तो यह साबित होता है कि कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को होने में पूरा संरक्षण दिया जाता है,मामला सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया कला पंचायत सचिव सुग्रीव सिंह भ्रष्टाचार पे भ्रष्टाचार कर रहे हैं सितंबर 2022 से लेकर 2024 तक मनरेगा के अंतर्गत जितने भी कार्य पंचायत सचिव सुग्रीव सिंह के द्वारा कराए गए हैं सभी कार्यों में भारी अनिताओं के साथ-साथ शासकीय राशि का भरपूर गवन किया गया जिसकी जांच से खुलासा हो सकता है क्या हम सही बोल रहे हैं गलत और तो और शासन को बड़े पैमाने में शासकीय राशि की रिकवरी हो सकती है। आपको बता दें कि सचिव साहब का यही रवैया ग्राम पंचायत मझगंवा में भी था । यदि मनरेगा मास्टर रोल की विधिवत जांच उच्च स्तरीय पैमाने से होती है तो निश्चित तौर पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और सचिव साहब को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ जाएगा।

अमृत सरोवर तालाब में भी सचिव ने डकारे करोड़ रूपए

ददरा टोला में तलाब बनाना कहा तक उचित कहा तक गलत आपको बता दें कि कोरोना के समय कंट्रोल ट्रेंच का कार्य हो चुका था उसके बावजूद भी शासन के पैसे के दुरुपयोग करते हुए सन 2023 में तलाब का कार्य कराया गया अगर देखा जाए तो इस तलाब से 1 किलोमीटर की दूरी पर एक तलाब है उसके बावजूद भी यह तालाब क्यों बनवाया गया इसमें तो यह साबित होता है इसकी सिर्फ पैसे के चक्कर में यह तलाब निर्माण कार्य कराया गया है।

मास्टर रोल में चला परिवारवाद

खमरिया कला के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक के द्वारा मनरेगा के कार्य में इतना भ्रष्टाचार की सूत्रों की माने तो मास्टर रोल में सरपंच के पूरे परिवार का नाम कई सवालों को जन्म देता है, और तो और जो व्यक्ति शहडोल में काम कर रहे हैं उसका भी नाम मास्टर रोल में चढ़ा हुआ है चाहे वह मजदूर हो या नहीं पर मास्टर रोल के हिसाब से उसे मजदूरी बराबर मिल रही है जिसका खमियाजा उन मजदूरों भुगतना पड़ रहा है जो वहां मजदूरी करें हैं उनका पेमेंट ना में देकर फर्जी हाजिरी वालों को पेमेंट कर दिया गया पर यह भी मामला जिम्मेदारों के नजरों से कोसों दूर है।

जिम्मेदारों का उदासीन रवैया दे रहा कई सवालों को जन्म
ग्राम पंचायत खमरिया कला में व्यापक भ्रष्टाचार लगातार खबरों के माध्यम से जिम्मेदारों के वह जनता के समक्ष रखा जा रहा है बावजूद इसके जिम्मेदार कुम्भंकरणी निद्रा में लींन है ।
सवाल यह उठता है कि क्या सचिव के भ्रष्टाचार के आगे जिम्मेदारों की कार्यवाही की कलम पड़ी बेब्स ?????

इनका कहना
आपके द्वारा मेरे संज्ञान में यह मामला आया है मैं जांच टीम गठित कर इस पूरे मामले की प्राथमिकता से जांच करवाऊंगी और अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय राशि की रिकवरी एवं उचित कार्यवाही की जाएगी । 

ममता तिवारी (सीईओ) जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल म. प्र.

Leave A Reply

Your email address will not be published.