S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: मेडिकल कॉलेज में समस्याओं का अंबार , जानिए आखिर क्यों है डीन को नेत्र प्रशिक्षण की आवश्यकता , नगर वासियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा मेडिकल कॉलेज

0 205

मेडिकल कॉलेज में समस्याओं का अंबार , जानिए आखिर क्यों है डीन को नेत्र प्रशिक्षण की आवश्यकता ,

नगर वासियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा मेडिकल कॉलेज

शहडोल (संजय गर्ग) ।  मेडिकल कॉलेज के नए डीन को खुद नेत्र परीक्षण की आवश्यकता, जिन्हे पानी की किल्लत एवं गंदगी नजर नहीं आती यह वक्तव्य जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता का है। उनका कहना है कि, शहडोल मे स्थित मेडिकल कॉलेज मरीजों की समस्याओ का समाधान करने के बजाय खुद मरीजों के लिए एक समस्या बनता जा रहा है।

मूलभूत सुविधाओं का है अभव

मेडिकल कॉलेज के अंदर मरीज व उनके परिजनों को पीने के पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ता है, कई कई दिनों तक मेडिकल कॉलेज मे पीने के पानी की किल्लत रहती है एवं पानी के अभाव मे साफ सफाई न हो पाने के कारण गंदगी की दुर्गंध से परेशानी होती है। सड़क पर फैले कचरे में कुछ मेडिकल वेस्ट भी पड़ा रहता है, जिस कारण लोगों को बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।बारिश में कचरा सड़ने से दूषित दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में अस्पताल स्वयं ही बीमार नजर आ रहा है।
गुप्ता ने कहा कि सामान्य समस्या में भी मरीजों को रेफर किया जाता है,जिले वासियों के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज सिर्फ सफेद हाँथी साबित हो रहा है।

समिति मे किया स्थानीय लोगों को नजर अंदाज

मेडिकल कालेज की समिति मे स्थानीय लोगों को क्यों शामिल नहीं किया जाता, अगर स्थानीय लोग समिति के सदस्य होंगे तो वो स्थानीय समस्याओ को ज्यादा अच्छे तरीके से सामने रख सकेंगे।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

जिला काँग्रेस अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर व्याप्त समस्याओ का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता तो जिला काँग्रेस कमेटी उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.