S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल: जय – जय परशुराम के जयघोष से गूंजा नगर , शहर के मुख्य चौराहों से होकर निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

0 805

जय – जय परशुराम के जयघोष से गूंजा नगर , शहर के मुख्य चौराहों से होकर निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

शहडोल (निशांत संजय गर्ग) । वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव नगर में बड़े ही हर्ष एवं प्रसन्नता व धूमधाम से मनाया गया ।

भगवान परशुराम जो की भगवान श्री हरि के छठवें अवतार हैं।

आज पूरे दिन लोग पहले भगवान परशुराम की शोभायात्रा तैयारी में जुटे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से भगवान परशुराम की पूजा आराधना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन नगर के मुख्य चौराहे जय स्तंभ चौक एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गणेश मंदिर में हुआ इसके साथ ही नगर के गांधी चौक पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के भंडारों की आयोजन किया गया।

इसके साथ ही नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से भगत सिंह कंपलेक्स ,व चंद्रा कम्प्लेक्स जयस्तंभ चौक से शोभायात्रा निकली । 

 जगह-जगह पर लगे प्रसाद वितरण के स्टॉल

आपको बता दे की नगर के मुख्य चौराहे से होकर गुजर रही भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा जिसमें सैकड़ो की संख्या में जिले के ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति रही है। शोभा यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर जगह-जगह छोटे-छोटे स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है साथ ही यात्रा में पदार्पण कर रहे भगवान परशुराम के भक्तों के लिए जगह-जगह ठंडा शरबत की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

 इन सभी विप्र बांधुओ की रही विशेष उपस्थित

जो की जय स्तंभ चौक से जिला ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष वाल्मीकि गौतम , समेत ब्राह्मण समाज में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग , पंडित श्री त्रिलोकी नाथ गर्ग वरिष्ठ पत्रकार , पंडित संजय गर्ग , पंडित जयकिशन तिवारी , पीयूष शुक्ला , मुख्य प्रवक्ता जिला कांग्रेस कम्युनिटी , अनुपम गौतम अध्यक्ष युवक कांग्रेस शहडोल , पियूष गर्ग प्रांतीय अध्यक्ष टैक्स यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत , निशांत गर्ग , सुयश गर्ग ( जिला महासचिव एनएसयूआई शहडोल ) खंड कार्यवाहक आर एस एस जैतपुर पंडित पवन त्रिपाठी , पंडित विजय कृष्ण मिश्रा जिला अध्यक्ष शासकीय शिक्षक संघ , अरुण मिश्रा मुख्य सचिव सेवा आयाम , सुरेश चतुर्वेदी प्रत्यूष गौतम अनुभव गौतम अभिज्ञान गौतम ,वेदांश गौतम, प्रसाद वितरण कार्यकर्ताओं में लक्की बजाज , गुलशन बजाज अभिषेक गुप्ता , समेत जिले के समस्त विप्र बंधु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.