S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल : बोर्ड परीक्षा में बेटियों का बोल बाला , एमएलबी की नैंसी , भैरवी और अंशिका ने किया विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन

0 410

बोर्ड परीक्षा में बेटियों का बोल बाला , एमएलबी की नैंसी , भैरवी और अंशिका ने किया विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन

शहडोल (संजय गर्ग)। इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियां एक बार फिर सबसे आगे हैं। जिन्होंने एक बार फिर मध्य वर्गी परिवार से आते हुए कठिन परिश्रम के साथ परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके अपने माता-पिता को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

जिसमें महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय की प्राचार्य साधना जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि। 

एमएलबी विद्यालय के कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में कुमारी नैंसी पांडे ने 81.2% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है नैंसी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है पिता अनिल पांडे कृषक हैं अंजू पांडे गृहणी है छोटे से गांव बोड़री की छात्रा नैंसी डॉक्टर बनकर अपने गांव के लोगों की सेवा करना चाहती है।

इसी कड़ी में कक्षा 12वीं की ही छात्र भैरवी चौधरी ने 81% अंक हासिल किया है भैरवी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया इसके पिता पवन चौधरी पेंशे से पेंटर हैं और माता गृहणी है।

ऐसे ही एक और सफलता की कहानी अंशिका नापित जिसने गणित विषय से कक्षा 12वीं में 80% अंक लाकर इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजन को दिया । पिता पेंशे से नाई है।

और माता ग्रहणी है अंशिका पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहती है।

निश्चय ही तीनों ही सफलता की कहानी में एमएलबी विद्यालय के शिक्षकों की परिश्रम की कहानी भी बयान करता है इस वर्ष एमएलबी का हाई स्कूल 95% एवं हायर सेकेंडरी 93.7% का परीक्षा परिणाम रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.