S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम शहडोल : सर्व समाज समन्वय समिति ने यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , "भारत सरकार ... शहडोल : हाई स्कूल जोधपुर के10+2 उन्नयन हेतु पूरा प्रयास करुंगी - विधायक मनीषा सिंह ,  विधायक मनीषा ... उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँ... शहडोल / गोहपारू : तो _क्या मंगल के राज में श्रेयांश की चांदी महाविद्यालय बना आउट सोर्स कर्मचारी का अ... शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली शहडोल : विगत 04 महीनों से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

जयसिंहनगर : कौन है अजय जिसके नाम पर पंचायत में लग रहे बिल भ्रष्टाचार का मदमस्त हाथी जिसके हैं कई साथी , मिलीभगत से खापा दिए शासन के लाखों रुपएकाम न धाम शासकीय राशि का कर दिया काम तमाम , कागजों तक ही सीमित रह गया क्षतिग्रस्त भवन मरम्मत कार्य

0 941

कौन है अजय जिसके नाम पर पंचायत में लग रहे बिल भ्रष्टाचार का मदमस्त हाथी जिसके हैं कई साथी , मिलीभगत से खापा दिए शासन के लाखों रुपए

काम न धाम शासकीय राशि का कर दिया काम तमाम , कागजों तक ही सीमित रह गया क्षतिग्रस्त भवन मरम्मत कार्य

शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। वर्तमान में पंचायती राज व्यवस्था में इन दोनों भ्रष्टाचार का मदमस्त हाथी सक्रिय है इसके कई साथी मिलकर विकास कार्यों के लिए पंचायत में आने वाली राशियों को खुर्द बुद्ध कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं।
यह हाथी भ्रष्टाचार का मादक पदार्थ खाकर इन दोनों ग्राम पंचायत करकी में तांडव मचाने पर तुला है।
जहां सारे नियमों को ताक पर रखते हुए कागजों में ही निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्य हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार विस्तार से
दरअसल पूरा मामला ग्राम पंचायत करकी का है जहां पर गत वर्ष 2024 में भवन निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष और वाटर हार्वेस्टिंग कन्या छात्रावास के लिए जो बजट आया उस पर कथित ग्राम पंचायत जिम्मेदारों के द्वारा मिली भगत कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया गया है।

अजय ट्रेडर्स और पंचायत जीआरएस का क्या कनेक्शन

जहां पहले ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने मिली भगत कर अतिरिक्त कक्ष और छात्रावास के क्षतिग्रस्त भवन पर फर्जी मरम्मत कराकर लाखों का बिल लगाया गया।
सूत्रों के अनुसार अजय ट्रेडर्स ग्राम पंचायत करकी में लगे बिलो में जीआरएस गुप्ता का 50% पहले से ही अलग है। भाई के पंचायत में भाई बिल लगता है और शासकीय राशि की होली खेली जाती है।

बिलों की जांच और स्थल परीक्षण से होगा खुलासा

कथित पंचायत में यदि क्षतिग्रस्त भवन के मरम्मत कार्य के नाम पर लगे अजय ट्रेडर्स के बिलों की यदि बारीकी से जांच की जाए एवं स्थल परीक्षण करने पर यह पता चल जाएगा कि सारे कार्य कागजों पर ही सीमित है धरातल पर हकीकत कुछ और ही है।

देखना यह होगा कि मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है।
क्या कार्रवाई होती है या फिर यूं ही लालच का मादक पदार्थ खाकर भ्रष्टाचार का मदमस्त हाथी यूं ही
भ्रष्टाचार करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.