शहडोल/ जयसिंहनगर : गुप्ता ब्रदर्स की जुगलबंदी से खप रहा अवैध लोहा , तो पंचायत में बिक रहा चोरी का माल , ट्रकों में भरकर आता है रास्ते पर गिरा कर चला जाता है
गुप्ता ब्रदर्स की जुगलबंदी से खप रहा अवैध लोहा ,
तो पंचायत में बिक रहा चोरी का माल , ट्रकों में भरकर आता है रास्ते पर गिरा कर चला जाता है
शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। अवैध तरीके से पंचायत में लोहे का व्यापार कर रहे गुप्ता ब्रदर्स इन दिनों चर्चा में है।
दोनों ही भाइयों की जुगलबंदी कुछ इस प्रकार है कि दोनों मिलकर हार्डवेयर मैटेरियल सप्लायर के नाम पर अवैध लोहे व रोड़ को ग्राम पंचायत में बेचते हैं और शासन के पैसे में डाका डालते हैं।
ऐसा है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र का है जहां पर शहडोल रोड में स्थित ओम ऑटो एंड मोटर पार्ट्स के नाम से हार्डवेयर व मटेरियल सप्लायर नामक प्रतिष्ठान में अवैध तरीके से चोरी के रोड और लोहे की बिक्री ग्राम पंचायत में की जाती है और इसके बाद बिल लगाकर चोरी के अवैध माल को वैध दर्शाते हुए प्रतिष्ठान के नाम का बिल लगाया जाता है।
और पंचायत से पैसे निकाले जाते हैं।
ट्रकों में भरकर आता है माल
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्ता ब्रदर्स के द्वारा संचालित की जा रही ओम ऑटो और मोटर पार्ट्स नामक प्रतिष्ठान के द्वारा दिन के उजाले में ट्रकों में लोहे की सरिया लोड होकर आती है। इसके कोई भी वैद्य बिल्टी नहीं होती बस माल आता है और हाईवे रोड के किनारे रास्ते पर ही लोहे की सरिया गिरा दी जाती है जो कि खबर में दर्शीई गई फोटो में स्पष्ट दिख रहा है।
इस पंचायत में लगे बिल
कथित प्रतिष्ठान के नाम से जय सिंह नगर जनपद के अंतर्गत आने वाली करकी ग्राम पंचायत में उक्त प्रतिष्ठा का बिल लगाया जाता है। मजे की बात तो यह है कि लग रहे इस बिल में ना तो जीएसटी नंबर है और ना ही कोई टिंच नंबर जिससे पूरी तरीके से उनके बिल भी अवैध हैं।
स्टाक की जांच से होगा पूरा खुलासा
यदि गुप्ता ब्रदर्स के प्रतिष्ठान के स्टाक की जांच हो साथ ही दुकान में रखे गए स्टाक की बिल्टी की जांच की जाए तो पूरा सच खुद ब खुद सामने आ जाएगा।
फिलहाल गुप्ता ब्रदर्स की जुगलबंदी पंचायत में सेंध लगाकर अवैध माल बेचकर लाखों की कमाई करने में लगा हुआ है।
इनका कहना
नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है हमने वकील लगाया है। आपको किसने जानकारी दी है। हम ऐसा कोई काम नहीं करते
अंकित गुप्ता ( संचालक )
