S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों...

शहडोल : लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी’ दौड़ , हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

0 306

लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी’ दौड़ , हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 


शहडोल (संजय गर्ग)। एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार वल्लभभाई पटेल के उद्घोष से गुंजा शहडोल नगर भारत की एकता अखण्डता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ एक दौड़ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वाधान में 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार की सुबह आयोजित किया गया 

राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित इस दौड़ का शुभारंभ शहडोल नगर के जयस्तंभ से विधायक मनीषा सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा एवं पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव एवं एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग की उपस्थिति में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रन फॉर यूनिटी में शामिल विधायक, जिलाअध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक ने भी लगाई दौड़

एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाते हुए एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी अमर रहे के उद्घोष के साथ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ,पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने भी लगाई दौड़, साथ ही रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल बच्चों ने नगर के विभिन्न मार्गो से रनिंग करते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचे जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया साथी ही विधायक मनीषा सिंह जी द्वारा सभी को एकता की शपथ दिलाई गई एवं रन फॉर यूनिटी दौड़ का समापन किया गया इस अवसर पर दौड़ में शामिल विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल पहन कर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर पर विधायक मनीषा सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा , पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव,एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री अमित मिश्रा जिला मंत्री रवींद्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट,कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, पिंकू शुक्ला,अनुराग शुक्ला, राकेश सैनी, राकेश कनौजिया, गोपाल शर्मा कार्तिकेय समतानी,विपिन तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.