S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : कांग्रेस द्वारा मनाई गई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं वल्लभभाई पटेल की जयंती

0 272

कांग्रेस द्वारा मनाई गई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं वल्लभभाई पटेल की जयंती

शहडोल । जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता मे जिला काँग्रेस द्वारा काँग्रेस भवन मे भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष भारतरत्न स्वर्गीय वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम इंदिरा जी एवं वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं अजय अवस्थी,राकेश कटारे,नीरज द्विवेदी,कुलदीप निगम, विष्णु सिंह के द्वारा इंदिरा जी एवं वल्लभभाई पटेल जी की जीवनी एवं उनके द्वारा देश हित मे किए गए बलिदान व योगदान पर अपने – अपने विचार व्यक्त किए गए।जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, 31 अक्टूबर यह तारीख भारत के इतिहास में एक गहरा निशान छोड़ती है। यही वह दिन है जब देश ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को खो दिया था। वे सिर्फ़ एक नेता नहीं थीं, बल्कि भारत की राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। उनका जीवन संघर्ष, निर्णय और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी। जब देश आर्थिक संकट और अस्थिरता से जूझ रहा था, तब इंदिरा गांधी ने मजबूत नेतृत्व के साथ भारत की बागडोर संभाली। साल 1966 में वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त हुईं,उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को हराया और बांग्लादेश का जन्म हुआ। इस विजय ने उन्हें आयरन लेडी  बना दिया।इंदिरा गांधी ने 1974 में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में खड़ा किया। यह भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।उन्होंने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार किए, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ।इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इस फैसले ने आर्थिक असमानता को घटाने और गरीबों को वित्तीय सशक्तिकरण देने में मदद की।जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने भारत रत्न वल्लभ भाई पटेल जी के बारे मे कहा कि, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता-प्रशासक होने के साथ साथ प्रतिष्ठित वकील, बैरिस्टर तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्त्व भी किया। बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी। गांधी जी उन्हें बारदोली का सरदार कहकर पुकारा करते थे। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,राजेश सोंधिया, हीरालाल सोनी, नईम अहमद, प्रीतम दास सोनी, राजू सोनी, विष्णु प्रताप सिंह, ओंकार सिंह, इकबाल अली, अतुल तिवारी, छोटू चौधरी,अजय सनपाल, राम दत्त द्विवेदी, रमेश जयसवाल, विमल कोर्चे आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.