S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों...

शहडोल : लौह पुरुष जयंती पर धूमधाम से निकाली जायेगी रैली ,सरदार पटेल स्मारक संस्थान  द्वारा सभा का आयोजन

0 165

लौह पुरुष जयंती पर आज धूमधाम से निकाली जायेगी रैली

सरदार पटेल स्मारक संस्थान  द्वारा सभा का आयोजन

शहडोल ।  लौह पुरुष जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहडोल जिला मुख्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरदार पटेल स्मारक संस्थान शहडोल के संरक्षक शिवकुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की भारत रत्न लौह पुरुष किसानों के मसीहा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामय तरीके से शहडोल में किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  विद्यावति पटेल पूर्व विधायक गुढ़ जिला रीवा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  अनुजा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत उमरिया द्वारा किया जाना है वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जीडी सिंह डॉ वी पी पटेल डॉ एम पी सिंह डॉ विपिन पटेल  पल्विका पटेल , शिवकुमार पटेल पूर्व जनपद सदस्य अनूपपुर , विश्वेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, पी के लग, अनुराग पटेल,रामभजन पटेल एवं आर एस पटेल सम्मिलित होंगे जानकारी देते हुए  पटेल द्वारा बताया गया कि वाहन रैली छोटेलाल पटेल छात्रावास शहडोल से रवाना होकर
बाणगंगा मेला मैदान चौराहा होते हुए जय स्तंभ अंबेडकर चौराहा गांधी चौराहा बुढार चौराहा नया बस स्टैंड से होते हुए कोतमा तिराहा जहां पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमा स्थापित है प्रतिमा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के उपरांत रैली कार्यक्रम स्थल छोटेलाल पटेल छात्रावास पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी इस विशाल आयोजन में सर्वधर्म समाज से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील  पटेल द्वारा की गई है। वही आयोजक कमेटी में विशेष रूप से आर के पटेल अध्यक्ष, एमपी पटेल सचिव ,डॉ सिद्धार्थ सिंह निशांत पटेल, दीपक सिंह प्रदीप पटेल एवं अजय पटेल द्वारा आयोजन व्यवस्था की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.