S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार

0 254

किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार

शहडोल। गोहपारू जनपद के ग्राम पंचायत भदवाही से एक मामला प्रकाश में आया है जहां पीड़ित किसान राजबहोर जायसवाल पिता मोहन जायसवाल द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर शहडोल को शिक़ायत पत्र सौंपकर बताया गया कि उनके गांव के छूल्हना टोला में नल-जल योजना के तहत् पीएचई विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। मुख्य मार्ग से लगे मेरे खेत में जो कि करीबन 89 डिसमिल है। विभाग के ठेकेदार व इंजीनियर के निर्देशानुसार मेरी गैर हाजिरी में व बगैर मुझे सूचित किए 01 जुलाई को मेरे खेत के बीचों-बीच करीबन 50 मीटर की लंबाई व 1.5 मीटर की गहराई में खुदाई करा दी गई है। खेत के बीचों बीच खुदाई कराने से ट्रैक्टर जुताई के दौरान फसेंगा जिस प्रकार से बीच में एक पट्टी बन गई है, आधे खेत में खेती हो पाना संभव नहीं है क्योंकि ट्रैक्टर उतारने के लिए पट्टी क्रॉस करना ही पड़ेगा अन्य जगह से मेढ़ की ऊंचाई ज्यादा होने से ट्रैक्टर भी नही उतर पाएगा। मेरे पास अधिक उपजाऊ वाला एक मात्र वही खेत है मैं विभाग के इस तानाशाही रवैए से उसमें भी खेती करने में असमर्थ हूं।

ठेकेदार द्वारा झूठे आरोप में फंसाने की दी जा रही धमकी

पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि विरोध करने पर जेसीबी ड्राईवर द्वारा मशीन बंद कर दिया गया था। मेरे बड़े भाई ने कई घंटों तक बैठ कर ठेकेदार का इंतजार किया परंतु ना ही ठेकेदार ना कोई देख रेख करने वाला सुपरवाइजर आया। तब मेरा बड़ा भाई घर चला गया खाना खाने कुछ देर बाद ठेकेदार रात में ही आकर बिना किसी को सूचना दिए मशीन लेकर फरार हो गया हमने सरपंच के माध्यम से पंचनामा भी बनवाया है। सुबह इंजीनियर व ठेकेदार से बात हुई तो उन्होंने बोला परेशान मत होइए जल्द ही गढ्ढे को ढकवा दूंगा। हमे गलत लोकेशन मिल गई थी । हम अपनी गलती मानते हैं जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हम कर देंगे । आज कई दिवस बीत जानें के बाद ठेकेदार द्वारा उल्टा पीड़ित को ही झूठे आरोप में फसाने की धमकी दी जा रही है।

इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की गई मांग

पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर शहडोल डॉक्टर केदार सिंह को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित मुआवजे एवं लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गयी है।

कलेक्टर ने दिया न्याय का आश्वासन

सोन सभागार में उपस्थित होकर किसान ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है कि निष्पक्षता से जांच कराकर इस वर्ष मेरी खरीफ की फसल का जो भी नुकसान हो रहा उसकी मुवावजे की राशि प्रदान किया जाए। जिले के संवेदनशील कलेक्टर ने किसान को आश्वस्त किया है कि त्वरित न्यायसंगत कार्रवाई की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.