S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल/ जयसिंहनगर : उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष ने क्यों डाला गरीबों के हक पर डाका , सत्ता कि आड़ परिवारवाद का भ्रष्टाचार जनता कर रही निष्कासन की मांग*   *भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ब्लाक अध्यक्ष जिसने बना दिया हितग्राही मूलक योजना का व्यापार , ऐसा हुआ खेल की पात्र हो गया अपात्र” और अपात्र हो गए पात्र”* 

0 689

उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष ने क्यों डाला गरीबों के हक पर डाका , सत्ता कि आड़ परिवारवाद का भ्रष्टाचार जनता कर रही निष्कासन की मांग

 

 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ब्लाक अध्यक्ष जिसने बना दिया हितग्राही मूलक योजना का व्यापार , ऐसा हुआ खेल की पात्र हो गया अपात्र” और अपात्र हो गए पात्र”

शहडोल। बीते दिनों एक अखबार में खबर पड़ी की ब्लॉक स्तर पर किसी को भारतीय मानव अधिकार संगठन ट्रस्ट का ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है पढ़ने पर जितनी प्रसन्नता हुई मन में उतने ही सवाल गहराए । की क्या यह पदाधिकारी निश्चित तौर पर उन लोगों का सहायता करेगा जो अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं जो एक सशक्त और सभ्य समाज की नींव रख सकता है।????

यह प्रश्न मन उठा ही था कि अगली सुबह इस ब्लॉक अध्यक्ष के ग्राम पंचायत में हितग्राही मूलक योजना में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ।

जहां पर ढाई सौ से ज्यादा आवास पल्स सर्वे के हितग्राहियों की सूची सामने आई जिसमें 119 अपात्रों को पत्र बनाने का आरोप लगा ।

 

 गरीबों के सर से छीनी छत आखिर किसने दिया हक

शासन की अधोसंरचना एवं ज़मीनी स्तर पर गरीब तबके के लोगों के लिए आवास एवं आवास प्लस सर्वे कराया जाता है जिसमें शासन की आवास प्लस का लाभ दिया जाता है। लेकिन आदिवासी बाहुल्य जिले का यह दुर्भाग्य मान लीजिए कि यहां पर भाजपा का दामन थाम कर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका असर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर पड़ रहा है। इस प्रकार के कृत्य कहीं ना कहीं भाजपा के दामन पर कीचड़ उछाल रही है। तो सवाल यह है कि जिस हितग्राही मूलक योजना में ग्राम पंचायत मोहनी जनपद जयसिंहनगर के उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ब्लाक अध्यक्ष पदाधिकारी क्या इस बात का जवाब दे पाएंगे कि आखिर इन्हें गरीबों के सर से छत चीन का हक किसने दिया है।

 जनपद से लेकर जिले तक हुई शिकायत अधिकारी बोले नहीं जानकारी

शिकायतकर्ता राम लखन तिवारी ने जनपद से लेकर जिले तक कि लेकिन जनपद सीईओ का कहना है कि संबंधित विषय में उन्हें कोई जानकारी।

तो क्या शासकीय विभागों में जो आवक – जावक और शिकायत शाखा बनाई गई है वह सिर्फ देखने के लिए बनाई गई है या फिर वहां प्राप्त होने वाले शिकायत पत्रों का अवलोकन कर उन पर जांच कर कार्रवाई के लिए । ????

 

 मानव अधिकार पद से निष्कासन की मांग

जानकार सूत्रों की माने तो जय सिंह नगर जनपद के उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ब्लाक अध्यक्ष पदाधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपी गौतम जी को जनता यह मांग कर रही है कि उन्हें पद से निष्कासित किया जाए।

 मामले में लीपापोती की तैयारी

आवास प्लस सर्वे में सत्यापन करता एवं ग्राम पंचायत मसियारी के सचिव बालकरण प्रजापति के कथन अनुसार 7 जुलाई को पंचायत मोहनी के ग्राम सभा में जोड़े गए नाम पर लीपापोती की जाएगी। यह तो वही बात होगी कि पहले चोरी करो फिर सबूत मिटाओ ।

 

अब देखना यह होगा कि योजना में परिवारवाद का मायाजाल जो गौतम के द्वारा फैलाया गया है।

तो क्या ऐसे में मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के लोग इस विषय में क्या कार्रवाई करते हैं। 

 इनकी प्रतिक्रिया

इस संबंध में आवास प्लस सर्वे के जब सत्यापनकर्ता अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इनके नाम पहले से ही जुड़े हुए थे। जो ग्राम पंचायत में अपनी आईडी से जोड़े थे जब मैंने देखा तो ढाई सौ लोगों का नाम उसे पर था जिसमें से डेढ़ सौ लोगों के नाम पहले से ही जुड़े हुए थे। जिनका सत्यापन मुकेश गौतम ने अपने फोन से किया था क्योंकि मेरा फोन खराब हो गया था। वैसे भी 7 तारीख को ग्राम सभा होने वाली है उसमें जिनके नाम गलती से जुड़ गए हैं उनको हटा दिया जाएगा।

 

 बालकरण प्रजापति सत्यापनकर्ता ग्राम पंचायत मोहनी एवं सचिव ग्राम पंचायत मसियारी जनपद जयसिंहनगर जिला शहडोल 

 

 

=========================

 

2. वही संबंध में जब मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरी जानकारी में कोई नियुक्ति नहीं हुई है यदि नियुक्ति संभाग स्तर से हुई है तो मैं बात करता हूं और यदि संबंधित व्यक्ति के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप है तो उनके निष्कासन की कार्यवाही भी जल्द की जाएगी।

 

 रामनारायण मिश्रा (जिला अध्यक्ष) भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला इकाई शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.