S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार

बुढार:  भू माफियाओं खिलाफ बुढार में कांग्रेस का हल्लाबोल , अध्यक्ष ने कसा तंज भू माफियाओं को जमीन में गाड़ देने वाले खुद जमीन में दफन हो गए: सुभाष

0 255

 

 भू माफियाओं खिलाफ बुढार में कांग्रेस का हल्लाबोल

अध्यक्ष ने कसा तंज भू माफियाओं को जमीन में गाड़ देने वाले खुद जमीन में दफन हो गए: सुभाष

शहडोल /बुढार (संजय गर्ग) । जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बुढार नगर में रैली निकाले जाकर तहसील कार्यालय पहुंचकर घेराव तथा प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस जनों द्वारा संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा तथा बुढार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये कहा कि शहडोल संभाग म. प्र. के अत्याधिक पिछड़ा क्षेत्र व आदिवासी बाहुल्य है। , पिछड़ेपन के कारण यहां अधिकतर राजस्व अभिलेख अद्यतन वास्तविक नहीं है और ऐसा देखने में आता है कि लोग पुश्तैनी स्वयं के पुराने पट्टों या पूर्व इलाकेदारों के द्वारा देने के आधार पर चला रहा है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा एवं बुढार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल ने कहाकि – संभाग में गत तेरह एवं चौदह वर्षों से प्रभावी भू – माफिया गिरोह तेजी से इस दिशा में जुटा हुआ है और गरीब हरिजनों व आदिवासियों की भूमियों का पट्टा विद्यमान कुछ कर्तव्यहीनो से सांठगांठ कर बनवाते हैं और ऐसा भी देखने में आया है कि -संभाग के बाहर के लोग जो ऐसे कार्यों में लिप्त है और प्रभावी है इसमें जुटे हुये हैं जिसके खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद जैसी कार्यवाही किये जानें को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुये तहसील कार्यालय का घेराव किया गया।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा,बुढार ब्लाक अध्यक्ष सुजीत सिंह, धनपुरी नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष शोभाराम पटेल, शहडोल जिला काँग्रेस मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान,शेखर चौधरी,राजीव शर्मा, सुजीत सिंह चंदेल,अनूप सिंह,उमा धुर्वे, यशोदा सिंह, शेखर चौधरी, विनोद पाठक, प्रदीप सिंह,नौ शेरमा खान, सुष्मिता सिंह, नेहाखान,ओमकार सिंह,संतोष सिंह, अरविंद नायक, रामसिंह, नारायण त्रिपाठी, मो. खुद्दोष, रणविजय सिंह, किशोरी रजक, जीवन केवट, मोहन बैगा, अजय सिंह, मनोज जैन, सौरभ सिंह, जवाहर राव, के. के. पाठक, दीपक चौधरी, मो. शाहिद चीनी, बालमीक द्विवेदी, एवम् भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.