शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ के संभागीय इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार स्व श्री कुंदनानी को दी विनम्र श्रद्धांजलि ।
मध्यप्रदेश मीडिया संघ के संभागीय इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार स्व श्री कुंदनानी को दी विनम्र श्रद्धांजलि
शहडोल (संजय गर्ग) । संभाग के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय लालचंद कुंदनानी के निधन पर मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल के सभी पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
सभी पत्रकारों ने कुंदनानी के परिवार के प्रति गहरा दुःख प्रकट कर उनके परिवार जनों एवं उनके मृत आत्मा को शान्ति हेतु शोक संवेदना व्यक्त किया है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दास बंसल, त्रिलोकीनाथ गर्ग , रघुवंश मिश्रा, संजीव गुप्ता, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, अजय शर्मा , महेंद्र मोटवानी, शिवनारायण द्विवेदी,अखिलेश शर्मा, आयुष मिश्रा, मयूर मिश्रा, आबू खान, तरुण वर्मा, विवेक पांडे, ब्रजकांत मिश्रा, अतुल गुप्ता , अक्षय नापित उपस्थित रहे।
