S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग व अवैध कालोनी निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश , हल्का पटवारियों को जारी की कारण बताओ नोटिस ।

0 2,098

कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग व अवैध कालोनी निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

हल्का पटवारियों को जारी की कारण बताओ नोटिस

शहडोल (संजय गर्ग) । आज वंदना वैद्य व्दारा शहडोल एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनी निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गयी। डिप्टी कलेक्टर भागीरथ लहरे, अधीक्षक भू-अभिलेख शिवशंकर मिश्रा, अधीक्षक भू-प्रबंधन संदीप बघेल एवं तहसीलदार भावना डेहरिया की संयुक्त टीम का गठन कर अवैध प्लाटिंग की जांच हेतु आदेशित किया गया। टीम व्दारा की जांच में कुल 18 ग्रामों ग्राम विचारपुर, कल्याणपुर, कोइलारी, सोहागपुर, कोटमा, पिपरिया, कुदरी, सौखी, चांपा, पचगांव छतरपुर, नरसरहा, गोरतरा, मतनी, भुईबांध, शहडोल, जमुआ में 1768 अवैध प्लाट का निर्माण होना पाया गया। कलेक्टर वंदना वैद्य व्दारा अवैध कालोनी निर्माण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर, तहसीलदार, सोहागपुर एवं नायब तहसीलदार, वृत्त सिंहपुर को दिये गये।
साथ ही संबंधित हल्का पटवारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.