S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : पैतृक भूमि पर भू माफिया का कब्जा,दो भाइयों के विवाद में उठाया मौके का फायदा

0 236

*पैतृक भूमि पर भू माफिया का कब्जा,

दो भाइयों के विवाद में उठाया मौके का फायदा

शहडोल (संजय गर्ग) । जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश को भू-माफियाओं से मुक्त करने का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि भू-माफिया के कब्जे से सभी जमीनें मुक्त नहीं करा ली जातीं। उन्होंने कहा कि जमीन सरकारी हो या नागरिकों की, किसी का भी हक छीनने वाले या कानून से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को मध्यप्रदेश की धरती पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी तरफ भू माफिया अमरदीप मिश्रा के द्वारा दो भाइयों के आपस में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चला आ रहा है वही भूमाफिया द्वारा मौके का फायदा उठाकर जमीन पर फीलिंग करा एवं प्लाटिंग कर अपना बोर्ड लगा कर प्लाटों का सौदा कर बेच रहा है सूत्रों की माने तो खसरा नंबर 300 का पजेशन दिखाकर 99 नंबर का रजिस्ट्री करा रहा है अगर देखा जाए तो जो प्लाट अमरदीप मिश्रा द्वारा बेचा गया उसकी जो भी कीमत आई वह अमरदीप मिश्रा के ही खाते में गई है। हालांकि इसकी पुष्टि हम नहीं करते ऐसा सूत्र बताते हैं।
अगर इनके खाते की जांच की जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

शिकायतकर्ता सुरेन्द्र तिवारी पिता बिंदुराम तिवारी निवासी वार्ड न. -4 रामजनकी मंदिर के सामने थाना सोहागपुर के द्वारा बताया गया कि उसकी पैतृक सम्पति भूमि जिसका खसरा न सोहागपुर वार्ड नं.-17. हल्का नं.-77, खसरा 298/2/1 व 299 / 2 रकबा 3.16 डेसिमल है।जो कि हम 7 भाईयों के बीच मे विगत 05 से 06 वर्षो से लगातार विवादित है।
जिसका शहडोल न्यायालय में तीन अलग-अलग न्यायाधिशों के पास प्रकरण विचाराधीन है ।
जब शिकायतकर्ता के प्रकरण का पता भूमाफिया अमरदीप मिश्रा को चला जो की रसमोहिनी जिला शहडोल का निवासी है। अवैध प्लाटिंग कर पीड़ित की भूमि को बेच रहे हैं ।
जिसकी शिकायत पीड़ित सुरेंद्र तिवारी द्वारा स्थानीय प्रशासन से लेकर मंत्री तक की गई है।
पर अभी तक पीड़ित को समस्या से निजात नहीं मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.