S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

जयसिंहनगर : अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण की मांग के लिए केशरवानी वैश्य सभा जयसिंहनगर ने धरना प्रदर्शन कर एस डी ऍम को सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

0 313

*अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण की मांग के लिए केशरवानी वैश्य सभा जयसिंहनगर ने धरना प्रदर्शन कर एस डी ऍम को सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। केशरवानी वैश्य सभा मध्यप्रदेश के नेतृत्व में केशरवानी जाती से जुडी केशरवानी, केशरी, अढ़तिया, गुप्ता, अग्रहरि इत्यादी उपजातियो को मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मलित करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश की सभी तहसीलों में दिनांक 27 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने का कार्यक्रम आयोजित किया l
शहडोल जिले में भी लगभग सभी तहसीलों में उक्त मांग को लेकर केशरवानी समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसीक्रम में केशरवानी वैश्य सभा जयसिंहनगर में बस स्टैण्ड परिसर पर जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत निवास करने वाले केशरवानी एवं गुप्ता समाज के लोगो द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मंचीय कार्यक्रम करते हुए धरना प्रदर्शन किया l मंचीय कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगो द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को अपने विचारो के द्वारा सम्बोधित किया l धरना प्रदर्शन के बाद बस स्टैण्ड से अनुविभागीय कार्यालय जयसिंहनगर तक बाइक रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर को मुख्यमंत्री के नाम अपनी माँगो का ज्ञापन पत्र दिया l
केशरवानी वैश्य सभा जयसिंहनगर के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी सुन्दर लाल गुप्ता, केशरवानी वैश्य सभा जयसिंहनगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, कार्यक्रम के व्यवस्थापक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता, व्यापारी संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र केशरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद् जयसिंहनगर संजय गुप्ता सहित तहसील जयसिंहनगर के केशरवानी वैश्य सभा के जुड़े सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.