S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : क्या कर्नाटक के परिणामों से आत्ममंथन की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी तो अब पार्टी से रूस्ट वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मेल मिलाप अभियान के तहत मनाने का होगा प्रयास।

0 170

क्या कर्नाटक के परिणामों से आत्ममंथन की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी

तो अब पार्टी से रूस्ट वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मेल मिलाप अभियान के तहत मनाने का होगा प्रयास

शहडोल (संजय गर्ग) ।  बता दें कि हाल ही में दक्षिण भारत में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी आत्म चिंतन की ओर अग्रसर हुई है।
दक्षिण भारत में हाल ही में कर्नाटक में आए नतीजों से अब भारतीय जनता पार्टी सजा हो गई और केंद्र ही नहीं राज्य समय छोटे-छोटे जिलों में भी एकजुटता बनाने के लिए तत्पर है।
क्योंकि अब बारी उत्तर भारत के तीन मुख्य राज्य मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की है।
जहां पर अभी फिलहाल दो में कांग्रेस और एक में भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पास दक्षिण भारत में कोई भी राज्य नहीं बचा।
जिसके बाद बीजेपी उत्तर भारत के एक – एक जिलों पर निचले स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही।
वही शहडोल जिले में भी पार्टी को इसके लिए पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं की एकजुटता की ताकत पार्टी को मजबूत करने के लिए लगेगी जिसके चलते अब जिला भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने एवं पार्टी से पूछ होने पर नाराज कार्यकर्ताओं को मेल मिलाप अभियान के तहत मनाने का कार्य करेगी। क्योंकि प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान शहडोल जिले कुछ खास लगाव रखते हैं।
क्योंकि चुनाव चाहे प्रदेश स्तरीय हो या वह नगर पालिका या नगर निकाय का चुनाव हो पार्टी के स्थानीय नेताओं से ज्यादा सक्रिय। तो श्री चौहान रहते हैं।
और अब कर्नाटक के नतीजों के बाद कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश में भी इसका असर सीधा देखने को मिल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी एवं अनुपम अनुराग अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया है कि विगत तीन-चार वर्षों से जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने भुला दिया है ।ऐसे कार्यकर्ताओं के मन में अच्छे भाव नहीं है ।

जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर अभियान का होगा आयोजन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, पार्टी में जिन्होंने अपने त्याग, तपस्या और बलिदान तथा जन आंदोलन, जेल भरो आंदोलन के बल पर पार्टी के जनाधार को बढ़ाया, उन भूले बिसरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिर से जागृत करने के लिए एक जिला स्तरीय ‘मेल मिलाप अभियान’ जिले के प्रत्येक मंडल स्तर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के भूले बिसरे कार्यकर्ताओं का गले लगा कर मान सम्मान किया जाएगा।।
इसके अतिरिक्त जो कार्यकर्ता नहीं रहे उनके परिवारजनों से मुलाकात की जाएगी।

तो क्या वर्तमान परिस्थितियां नहीं है पार्टी के अनुकूल
पार्टी के वरिष्ठ जनों ने कहा है कि वर्तमान में परिस्थितियां पार्टी के अनुकूल बनाने के लिए उनके द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है ।ताकि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता निष्क्रिय ना रह सके । किंतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के इस वक्तव्य से यह सवाल उठता है कि क्या वर्तमान में जिले में भारतीय जनता पार्टी की परिस्थितियां उनके प्रतिकूल है।

एक एक वोट का है महत्व

विधानसभा चुनाव हो अथवा लोकसभा एक-एक वोट का महत्व है। देश में जिस तरह का वातावरण है उसमें सभी पार्टी जनों को एकजुट होना समय की मांग है ।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए” मेल मिलाप अभियान” चलाए जाएगा। प्रत्येक मंडल के लिए तिथियां निर्धारित कर बैठकें की जाएंगी। सभी पार्टी जनों से अनुरोध है कि मेल मिलाप अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.