S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : प्रदेश के बाहर से महिलाओं को देह व्यापार करने के लिए दीया पैसे का लालच , अनैतिक कार्य में संलिप्त कई युवक-युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिले , पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर कि गई कार्यवाही

0 285

प्रदेश के बाहर से महिलाओं को देह व्यापार करने के लिए दीया पैसे का लालच

अनैतिक कार्य में संलिप्त कई युवक-युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिले

पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर कि गई कार्यवाही

शहडोल (संजय गर्ग) । पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में 15 मई को जिले में 03 अलग-अलग स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड कार्यवाही की। पुलिस की दबिश में उक्त स्पा सेंटरों में देह व्यापार के 15अनैतिक कार्य में लिप्त कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस द्वारा 02 प्रकरण महिला पुलिस थाना व 01 प्रकरण थाना बुढ़ार में पंजीबद्ध किया गया है। घटनाक्रम के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इण्डियन कॉफी हाउस बिल्डिंग पांडवनगर रोड के ऊपर इन्क्लेव द थाई स्पा सेंटर का मैनेजर अभिषेक सिंह एवं संचालक प्रदीप चतुर्वेदी निवासी रीवा के द्वारा मध्यप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के बाहर की महिलाओं देह व्यापार करने के लिए पैसों का लालच देकर रखा गया है। इसी प्रकार छाबड़ा सिटी मार्ट के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित थाई स्पा सेंटर के मैनेजर चंदन मिश्रा एवं संचालक कमलेश मिश्रा द्वारा भी इसी प्रकार की गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है । साथ ही बुढ़ार स्थित अनुराग कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल में यूनीक द थाई स्पा एंड सैलून थैरेपी सेंटर एंड फैमिली वेलनेस में भी दिगम्बर सिंह एवं संचालक अनिल सिंह द्वारा अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियां संचालन के संबंथ में मुखविर सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस अपीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में तकाल उप पुलिस अथीस्षक महिला सुरक्षा श्ीपती अंकिता गुल्या के नेतृव में महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीमें गठित की गई। सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैयार कर उक्त स्पा सेंटर भेजकर पहले रैकी कराई गई । फिर एक साथ दबिश देते हुए जाकर वहां मैनेजर की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम अभिषेक सिंह पिता छत्रपाल सिंह उर्म 31 निवासी ग्राम चोरगढ़ी जिला रीवा एवं तलाशी ली गई। जिसके पास से नगद राशि, दो पैकेट कंडोम, आवक- जावक रजिस्टर जिसमें आने-जाने वाले ग्राहकों का सही विवरण इंदराज होना नहीं पाया गया, ऐसे प्रोफार्मा का उपयोग किया गया, जिससे उनकी पहचान का खुलासा न हो तथा पहचान के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं लिये गए हैं। पूछताछ पर अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि वह स्पा सेंटर के मालिक प्रदीप चतुर्वेदी निवासी रीवा की मर्जी से संचालित करता है और कमाई का बड़ा हिस्सा मालिक प्रदीप चतुर्वेदी को देता हूँ। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी ली गई जहां पर महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थितियों में मिले जो पुलिस को देखते ही हड़बड़ा गए। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने गुवहाटी, असम, बरेला जबलपुर, दिल्ली और मिजोरम का होना बताया । तलाशी में सभी के पास से नगदी एवं कंडोम बरामद हुए हैं।
बुढ़ार रोड स्थित छाबड़ा सिटी मार्ट के ऊपर प्रथम तल में संचालित थाई स्पा सेंटर में पुलिस की दूसरी टीम द्वारा निरीक्षक नरबद सिंह, उनि अर्चना धुर्वे के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मचारियों के साथ रेड कार्याही की गई । जहां पर मैनेजर की कुर्सी एक व्यक्ति बैठा मिला, जिससे उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम चंदन मिश्रा पिता संतोष मिश्रा निवासी कटनी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नगदी, 03 पैकेट कंडोम और आवक-जावक रजिस्टर मिला, जिसमें ग्राहकों का सही विवरण का इंद्राज होना नहीं पाया गया। चंदन मिश्रा ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक कमलेश मिश्रा निवासी शहडोल की मर्जी से संचालित करता है और कमाई का बड़ा हिस्सा भी देता है। पुलिस द्वारा कमरों की तलाशी ली गई। जहां पर महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थितियों में मिले जो पूलिस को देखते ही हड़बड़ा गए। यहाँ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिलाओं से पूछताछ करने पर पाया गया कि ये सभी महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। इन महिलाओं ने बताया कि कमलेश मिश्रा एवं चंदन मिश्रा द्वारा स्पा सेंटर में काम करने के लिए दुष्रेरित कर शहडोल बुलवाया गया एवं अधिक वेतन देने का प्रलोभन देकर दबाव बनाते हुए वैश्यावृत्ति का कार्य कराया जा रहा था। तलाशी में सभी के पास से नगदी एवं कंडोम बरामद हुए हैं।
बुढ़ार क्षेत्रतांर्गत अमरकंटक रोड स्थित अनुराग कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल में यूनीक द थाई स्पा एंड सैलून थेपी सेंटर एड फैमिली वेलनेस के संबंथ में अवैध सूप से देह व्यापार के संबंध में भी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई । पुलिस दीम द्वारा निरीक्षक संजय जायवाल एवं उनि वर्षा बैगा के नेतृत्व में उक्त स्थान पर महिला पुलिस अधिकारियों के साथ दबिश दी गई। जहां काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दिगम्बर सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डिहिया थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा का होना बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अनैतिक देह व्यापार स्पा में संचालित होना स्वीकार किया एवं कस्टमर के हिसाब से वहां कार्यरत महिलाओं को पसंद करने पर 1000 से 2000 तक में अनैतिक देह व्यापार के लिए स्पा के कमरे उपलब्ध कराना एवं उसका कुछ हिस्सा उक्त महिलाओं को देना स्वीकार किया। मैनेजर के पास से 03 पैकेट कंडोम, नगदी एवं मोबाईल मिला। मैनेजर दिगम्बर सिंह ने बताया कि स्पा का संचालक अनिल सिंह पिता राजबहोरन सिंह निवासी ग्राम डिहिया थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा का होना बताया । स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी लेने पर वहां महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने गुवाहाटी असम का स्थाई निवासी होना बताया। तलाशी में सभी के पास से नगद राशि एवं कंडोम बरामद हुए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.