S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल: 60 दिनों में दोषियों के विरुद्ध नहीं पेश हुआ चालान , मुख्यमंत्री का हुआ पुतला दहन ,मालदार हवलदार को लोकायुक्त कोर्ट से मिली जमानत , जिले से लेकर प्रदेश स्तर की राजनीति में हंगामा

0 443

60 दिनों में दोषियों के विरुद्ध नहीं पेश हुआ चालान , मुख्यमंत्री का हुआ पुतला दहन ,

मालदार हवलदार को लोकायुक्त कोर्ट से मिली जमानत , जिले से लेकर प्रदेश स्तर की राजनीति में हंगामा 

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देशन पर एवं प्रदेश सचिव अजय अवस्थी के नेतृत्व में आज नगर के गांधी चौक में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते मंगलवार को लोकायुक्त कोर्ट से पूर्व आरटीओ कांस्टेबल और करोड़पति बिल्डर सौरभ शर्मा सहित अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई है इसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि लोकायुक्त कोर्ट में लोकायुक्त की टीम ने 2 माह गुजर जाने के बावजूद भी सौरभ व उसके साथियों के खिलाफ चालान पेश नहीं हुआ जिसके कारण उन्हें जमानत दे दी गई।

सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाने का खेल
प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई परत खुलती जा रही है और सत्ता के संरक्षण में बड़े आर्थिक अपराधियों को बचाने का खेल चल रहा है यह मामला सिर्फ एक घोटाले का नहीं बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार अब इतनी गहराई तक समा चुका है कि वह प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर दिखाई देने लगा है। और यह संकट केवल आर्थिक अपराधों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रदेश की न्याय व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर एक कलंक है।

भ्रष्टाचार में संलिप्तता का संकेत

अजय अवस्थी ने कहा कि, जिस मामले में 52 किलो सोना, करोड़ों की नगदी और रियल एस्टेट में किए गए भारी निवेश का खुलासा हुआ था, उस पर उचित समय में लोकायुक्त द्वारा चालान पेश न किया जाना भाजपा सरकार की मंशा को उजागर करता है। यह सीधा संकेत है कि भ्रष्टाचार के तार केवल कुछ अधिकारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक संगठित नेटवर्क के रूप में सत्ता के शीर्ष तक फैला हुआ है।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अजय अवस्थी,नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम,एनएसयूआई प्रदेश सचिव आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा,राजेश सोंधिया, नरेंद्र मरावी,पुष्पराज सिंह,दानिश अहमद, संजय पटेल, आशुतोष यादव, रविंद्र मणि शुक्ला,जय करण सिंह, प्रीतम सोनी, जसबीर सिंह पप्पू, दलप्रताप सिंह, जयकरण सिंह,अशोक तिवारी, वरुण पाल, रमेश विश्वकर्मा, अकरम, सुद्धू कोल, मनोज गुप्ता,अजय सनपाल, हरिशंकर तिवारी,हर्ष गौतम, शुभम, साहिल, गौरव, दीपांशु, कान्हा, आशु, कृष्णा, शिवार्थ, कृतार्थ ,ओम आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.