S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल : भगवान परशुराम ना सिर्फ ब्राह्मण के पूज्य थे बल्कि सर्वहारा वर्ग व निरीह एवं दैनिय वर्गों के लिए प्रेरणादाई है: जे पी गर्ग 

0 263

भगवान परशुराम ना सिर्फ ब्राह्मण के पूज्य थे बल्कि सर्वहारा वर्ग व निरीह एवं दैनिय वर्गों के लिए प्रेरणादाई है: जे पी गर्ग 

शहडोल (संजय गर्ग)। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश नारायण गर्ग ने भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शहडोल एवं विंध्य क्षेत्र के सभी विंध्यवासियों एवं युवाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी है।

श्री गर्ग ने कहा कि भगवान परशुराम भृगु कुल के शिरोमणि है। जिन्होंने अन्याय व अत्याचारी क्षत्ररिया राजाओं एवं महाराजाओं के अत्याचार से इस पृथ्वी को 21 बार मुक्त कराया तथा उनसे राजपठ छीन कर ब्राह्मणों को दान में दे दिया तथा स्वयं तपस्या करने हेतु चले गए भगवान परशुराम आज भी अजय अमर है। एवं उनका क्रोध सदैव सकारात्मक था। और वह साक्षात वीर रस के प्रतिबिंब थे।

श्री गर्ग ने कहा कि हम सभी लोगों को एवं युवाओं को अन्याय अत्याचार व अतताईयों से संघर्ष करने के लिए प्रेरणा देते हैं हम सभी लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान परशुराम न सिर्फ ब्राह्मणों के कुल पूज्य थे बल्कि निरीह और दैनीय व कमजोर वर्गों के लिए संभल थे। वे सर्वहारा वर्ग के उत्थान हेतु प्रेरणा स्त्रोत थे।

भगवान परशुराम की जयंती पर सभी लोगों को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं।

इसी प्रकार बधाई दाताओं में सर्व ब्राह्मण समाज एकता परिषद के संभागीय अध्यक्ष जय किशन तिवारी , प्रमुख समाजसेवी प्रमोद मिश्रा , डॉक्टर राजेश पांडे , डा. विजय सर्राफ , टैक्सी यूनियन संपूर्ण भारत के प्रांतीय अध्यक्ष पियूष गर्ग , सुरेश चतुर्वेदी , के के मिश्रा , अजय मिश्रा (अज्जू) , निशांत गर्ग , विंध्य पुनर्निर्माण मंच के संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार , राजमणि तिवारी , दाऊराम पांडे , योगेंद्र चतुर्वेदी , रवि तिवारी , आर . एन. दुबे आदि लोगों ने आत्मीय बधाइयां प्रेषित की है। 

एक जानकारी में बताया गया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा 2:00 बजे जय स्तंभ चौक एवं रेलवे क्षेत्र से भव्य रैली निकालकर गांधी चौक होते हुए स्थानीय मोहन राम मंदिर में पहुंचेगी।

गांधी चौक पर शोभा यात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु भव्य तैयारी की गई है एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

सभी विप्र बंधुओ से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.