S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल/ गोहपारू: तो क्या पटवारी पर होना चाहिए धोखाधड़ी का मुकदमा कायम , अब तक नहीं मिला न्याय  पटवारी ने किया था महिला के साथ अन्याय

0 805

तो क्या पटवारी पर होना चाहिए धोखाधड़ी का मुकदमा कायम , अब तक नहीं मिला न्याय  पटवारी ने किया था महिला के साथ अन्याय

शहडोल ( संजय गर्ग) । ज्ञात होगी लगातार अखबारों की सुर्खियों में बना जिले के गोहपारू तहसील में पदस्थ पटवारी अकबर खान का मामला सुलोचना के बजाय उलझता जा रहा है एक के बाद एक मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं।

लगातार ग्राम मोहतरा निवासी सुमदिय सिंह गोंड मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की इसके बावजूद भी शिकायत के इतने दिन बीत जाने के उपरांत भी महिला को न्याय नहीं मिल सका है।

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उक्त आरजी खसरा क्रमांक 785 /1/1रकवा 0.392एवं 961/1रकवा 0.072 हेक्टर भूमि जो कि प्रार्थी के नाम से थी। उसे पटवारी ने बंटवारे के नाम से जमीन का कागज लेकर महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए अलग-अलग जगह बुलवाकर महिला के दस्तक लिए और जमीन को ग्राम चंदौल निवासी शेर सिंह पिता दादा सिंह के नाम पर 5 मार्च 2025 को रजिस्ट्री करा दी।

 पटवारी के धोखाधड़ी पर बैक फुट में जिम्मेदार 

हर की अब तक इस पूरे मामले में आदिवासी महिला को किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली वह लगातार न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और जो अन्याय उसके साथ कथित पटवारी ने किया है उसके लिए वह अब बेबस नजर आ रही। वहीं दूसरी ओर अकबर खान पटवारी के ऊपर लग रहे धोखाधड़ी के संगीत आरोपी की जांच के बजाय गोहपारु तहसील में बैठे जिम्मेदार इस पूरे मामले में बैक फुट पर हैं।

जो कि कहीं ना कहीं पटवारी की कार्य प्रणाली के साथ-साथ राजस्व विभाग में बैठे जिम्मेदारों के मंशा पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

 पटवारी के एक नहीं कई ऐसे कारनामें

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर सामने आया है कि अकबर खान पटवारी के ऊपर लग रहे धोखाधड़ी के आरोप जो कि प्रार्थी महिला के साथ धोखाधड़ी के इस वारदात को अंजाम देने से पूर्व भी पटवारी इसी प्रकार क्षेत्र में कई लोगों की जमीनों पर दूसरों की रजिस्ट्री कर रखी हैं।

बैरहाल पूरे मामले में महिला का कहना है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उसके साथ अन्याय करने वाले पटवारी के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा कायम किया जाए।

 इनकी प्रतिक्रिया

 मैं इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहता हूं और ना ही मैं अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना चाहता हूं।

मुझे जो जवाब देना था मैंने अपने अधिकारी को लिख कर दे दिया है।

 अकबर खान (पटवारी) गोहपारू तहसील जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.