S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल :अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने 14 व 15 जून को प्रदेश के  समस्त  विप्र बंधुओं का प्रयागराज के संगम तट पर आगमन का आवाहन : सुभाष चतुर्वेदी

0 403

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने 14 व 15 जून को प्रदेश के  समस्त  विप्र बंधुओं का प्रयागराज के संगम तट पर आगमन का आवाहन : सुभाष चतुर्वेदी

शहडोल (संजय गर्ग)।अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश में कुछ राजनेता देश की जानता को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा रहे है अब ये सब बंद होना चाहिए।देश में प्रतिदिन हो रहे सनातन धर्म का अपमान साधु संतों एवं ब्राह्मणों का अपमान वहीं देश की महिलाओं के साथ हो रहे अपमान को लेकर 14-एवं15 जून को ब्राह्मण महाकुंभ उत्तर प्रदेश प्रयागराज में अखंड ब्राह्मण सेव समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो लोग ब्राह्मण है और अपने आप को देश के लिऐ समर्पित करने का दम रखते है उनका अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति हार्दिक स्वागत करती है।अखंड ब्राह्मण सेव समिति प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश के जिलों में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है अगर कोई ब्राह्मण भाई गरीब हैं तो भी उसे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।शासन और प्रशासन जो शांत बैठ कर तमाशा देखने का काम कर रही है उसे लेकर  राष्ट्रपति  तक मीडिया और सोसल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखेगे क्योंकि आज देश की महिला सुरक्षित नहीं है हमारा देश सनातन धर्म को मानने वाला देश है और आज के इस युग में न केवल ब्राह्मणों, साधु संत बल्कि हिंदू देवी देवताओं का भी सारे आम अपमान किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है सरकार को इन बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा के निर्देशानुसार अखंड ब्राह्मण सेव समिति प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत विप्र (ब्राह्मण) बंधुओ से विनम्र अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अधिवेशन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा पर इस वर्ष यह राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में मनाया जाएगा ब्राम्हण महाकुंभ प्रयागराज में आप सभी विप्र (ब्राह्मण) बंधुओ का स्वागत है वंदन है अभिनंदन है मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत विप्र ब्राह्मण बंधुओ से विनम्र अपील है कि अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति (भारतवर्ष)के तत्वाधान में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन ब्राह्मण महाकुंभ प्रयागराज में आप सादर आमंत्रित है ।दिनांक 14 एवं 15 जून 2025 स्थान : संगम तट प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)सम्पर्क सूत्र – 6261815242 ,7999140850, 8140280029 अखिलेश कुमार शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी मध्य प्रदेश अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने मध्यप्रदेश को सभी जिलों में निवासरत विप्र ब्राह्मण बंधुओ से की अपील दिनांक 14 एवं 15 जून 2025 को अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण महाकुंभ प्रयागराज पहुंच कर अखंड ब्राह्मण सेव समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.