S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल: सफेद ब्रेजा , रसूखदार नेता एवं एएसआईंओ कि संलिप्तता पर खड़े हैं सवाल???? , बहुचर्चित गांजा प्रकरण में ढाबा संचालक एवं पुराना गांजा तस्कर गिरफ्तार

0 1,845

सफेद ब्रेजा , रसूखदार नेता एवं एएसआईंओ कि संलिप्तता पर खड़े हैं सवाल???? , बहुचर्चित गांजा प्रकरण में ढाबा संचालक एवं पुराना गांजा तस्कर गिरफ्तार

शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । बीते दिनों 19 मई को जयसिंहनगर क्षेत्र का ग्राम गिरूई खुर्द के जंगलों में रिटायर्ड वनकर्मी के खेत से लगे जंगलों के पास झोपड़ी में 38 कुंटल 26 किलो 600 ग्राम गांजा पुलिस को लावारिस हालत में मिला था।
जिसके बाद क्या पुलिस क्या नेता जब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तब तक दोनों ही संदेह के कटघरे में खड़े थे।
जहां पर बहुचर्चित गांजा कांड ने जिले की राजनीति में उथल-पुथल मचाई तो वहीं दूसरी ओर पुलिस के कार्य कुशलता पर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे।
जिस पर आज 30 मई 2025 को पुलिस द्वारा 10 दिनों के अंतराल में पुलिस के ऊपर लग रहे आरोप – प्रत्यारोपों पर कुछ हद तक अंकुश लगाने का काम हुआ है।
और अंततः लावारिस गांजे में दो तस्करों के नाम सामने आए जिसमें एक टिहकी ग्राम निवासी राजेश तिवारी उर्फ राजू तिवारी एवं ब्यौहारी निवासी कन्हैया लाल गुप्ता उर्फ गोलल्हई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
12 से अधिक संदिग्धों से गहन पूछताछ
पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर हाई प्रोफाइल मादक पदार्थ मामले में सारी जानकारी को सार्वजनिक किया पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि 12 से अधिक संदिग्धों से गहन पूछताछ करने पर इन दो के नाम सामने आए हैं। साथ ही पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि आरोपियों के द्वारा इस पूरे गांजे को जिले के बाहर तस्करी करने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी यह योजना फेल हो गई।
जंगल के अंदर सुनसान जगह पर गुप्त गोदाम
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर गिरूई खुर्द के जंगलों में रिटायर्ड वनकर्मी के खेत के पास एक झोपड़ी में टिहकी निवासी राजेश तिवारी उर्फ राजू तिवारी और कन्हैयालाल गुप्ता उर्फ गोलल्हई जो की पूर्व से ही इस गोरखधंधे में संलिप्त थे।
उनके द्वारा वहां एक झोपड़ी में अपना गुप्त गोदाम बनाकर पूरे तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब झोपड़ी की तलाशी ली तो पुलिस भी चकित रह गई सफेद कलर की बोरियों में लाखों रुपए का अवैध मादक पदार्थ वहां रखा गया था।

 फिलहाल इस पूरे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर सफेद ब्रेजा गाड़ी किसकी है और किसी रसूखदार नेता का दबाव बन रहा था साथ ही विपक्ष के द्वारा जयसिंहनगर थाने के दो एएसआईंओ संतोष मिश्रा और विनोद पर संलिप्तता के आरोपों जैसे सवाल अभी भी बरकरार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.