S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल :   निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से उपायुक्त ने किया संवाद , अधिकांश  छात्रावासों में पाई गई अनियमितताएं ,  जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

0 383

  निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से उपायुक्त ने किया संवाद , अधिकांश  छात्रावासों में पाई गई अनियमितताएं,  जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

शहडोल ।  संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग  जेपी यादव ने  जिले के विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास गोहपारू, सीनियर बालक छात्रावास गोहपारू, सीनियर बालक छात्रावास खन्नौधी, जूनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियो को संवाद करते हुए कहा कि ईमानदारी एवं लगन के साथ पढ़ाई करें, जिससे माता-पिता के उम्मीदो पर खरे उतरे। अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने गांव, विद्यालय एवं जिला का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अपने समय का सदुपयोग करे।

 उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने अधीक्षक जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास गोहपारू पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होने सीनियर बालक छात्रावास गोहपारू के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों की प्रतिदिन शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। 

उन्होंने सीनियर बालक छात्रावास खन्नौधी के निरीक्षण के दौरान छात्रावासो में गंदगी पाई एवं अधीक्षक के मुख्यालय पर उपस्थित न रहने के कारण अधीक्षक  रामेश्वर सिंह की वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जूनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास ब्यौहारी निरीक्षण के दौरान 50 में से केवल 25 छात्राएँ उपस्थित पाई गईं। अनुपस्थित छात्राओं का छुट्टी पर जाने का आवेदन नहीं होने, विभिन्न पंजियां अद्यतन संधारित नहीं पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षक  कमला गुप्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.