S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : ड्यूटी पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर से अभद्र व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 321

ड्यूटी पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर से अभद्र व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शहडोल । थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत  02. अक्टूबर.2025 को एक महिला नर्सिंग ऑफिसर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 02:00 बजे जब वह अपने कर्तव्य स्थल पर एक्सीडेंट के घायलों का उपचार कर रही थी, उसी दौरान राजेश बैस पिता रामकरण बैस निवासी बुड़वा द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर पटक दिया गया। महिला कर्मचारी द्वारा अस्पताल में मौजूद स्टाफ की सहायता से स्वयं की रक्षा करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना देवलोंद पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना देवलोंद में अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना देवलोंद पुलिस द्वारा आरोपी राजेश बैस पिता रामकरण बैस निवासी बुड़वा की पतासाजी कर, दिनांक 08.अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड पाया गया

उक्त कार्यवाही एस.डी.ओ.पी ब्यौहारी मुकेश अविद्रा के नेतृत्व में उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोद, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. अभिषेक तिवारी, आर. चित्रांशु शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.